
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 के ग्रैंड फिनाले में आंचल-सुजन ने इंटरनेशनल डांसर चैरिटी व आनड्रेस के साथ स्टेज पर धमाकेदार डांस किया। अपने डांस परफॉर्मेंस के बाद सुजन ने कहा कि आज यहां सभी इंटरनेशनल डांसर आए हैं। मैं चाहता हूं कि हम सभी टॉप-12 के डांसर और इंटरनेशनल डांसरों के बीच एक साइफर हो जाए। इसके बाद स्टेज में शुरू हुआ धमाकेदार डांस का दौर। सभी डांसरों ने स्टेज पर जैसे आग ही लगा दी। साइफर में टॉप-12 के डांसरों के साथ इंटरनेशनल डांसरों में पॉपिन जॉन, मारकूज, चैरिटी, आनड्रेस सभी थे। इस बैटल में आंचल और सुजन ने भी धमाकेदार मूव्स दिखाए। बता दें कि डांस प्लस 4 की ट्रॉफी 19 साल के चेतन सालुंखे अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं आंचल-सुजन फर्स्ट रनर-अप रहे। शो के फाइनल में चार कंटेस्टेंट वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, चेतन सालुंखे और सुजन-आंचल पहुंचे। फिनाले में मेंटर्स धर्मेश, पुनीत जे पाठक और शक्ति मोहन ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने साथ में परफॉर्मेंस करके समां बांध दिया। गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DQAMPJ

