
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 के ग्रैंड फिनाले में आंचल-सुजन ने धमाकेदार डांस किया। फिनाले में आंचल-सुजन ने इंटरनेशनल डांसर चैरिटी व आनड्रेस के साथ स्टेज पर जैसे धमाका ही कर दिया। आंचल-सुजन अपने परफॉर्मेंस से दोनों इंटरनेशनल डांसर को कड़ी टक्कर दी। इसके साथ ही चैरिटी-आनड्रेस ने भी बेहद शानदार डांस किया। डांस मूव्स देखकर सभी हैरान होते नजर आए। वहीं आंचल-सुजन को उनकी परफॉर्मेंस के बाद सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। परफॉर्मेंस के बाद सुपर जज रेमो ने कहा मैं पिछले 10 सालों से रियलिटी शो कर रहा हूं। ये सबसे बेस्ट फिनाले है।बता दें कि डांस प्लस 4 की ट्रॉफी 19 साल के चेतन सालुंखे अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं आंचल-सुजन फर्स्ट रनर-अप रहे। शो के फाइनल में चार कंटेस्टेंट वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, चेतन सालुंखे और सुजन-आंचल पहुंचे। फिनाले में मेंटर्स धर्मेश, पुनीत जे पाठक और शक्ति मोहन ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने साथ में परफॉर्मेंस करके समां बांध दिया। गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MLIptG

