Dance Plus 4: शो के विजेता बने चेतन सालुंखे, फर्स्ट रनर-अप रहे आंचल-सुजन

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 की ट्रॉफी 19 साल के चेतन सालुंखे अपने नाम करने में कामयाब रहे। शो के फाइनल में चार कंटेस्टेंट वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, चेतन सालुंखे और सुजन-आंचल पहुंचे। फिनाले में मेंटर्स धर्मेश, पुनीत जे पाठक और शक्ति मोहन ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने साथ में परफॉर्मेंस करके समां बांध दिया।इस ग्रैंड फिनाले में कई सेलेब्स नज़र आए थे। इनमें माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, कुमार सानू, नोरा फतेही और मोनी रॉय जैसे सितारे शामिल हैं। माधुरी, अनिल कपूर और रितेश देशमुख अपनी फिल्म टोटल धमाल को प्रमोट करने पहुंचे थे। डांस प्लस 4 को राघव जुयल और सुगंधा मिश्रा ने होस्ट किया। जहां इस शो में रेमो डिसूजा सुपर जज के तौर पर नज़र आए। वही शक्ति मोहन, पुनीत जे पाठक और धर्मेश ने अपनी-अपनी टीम को मेंटर किया। सुजन आंचल पहले रनरअप रहे वहीं दूसरे रनरअप वर्तिका झा और तीसरे रनरअप वी अनबीटेबल रहे। वर्किता झा और वी अनबीटेबल टीम धर्मेश से हैं। जबकि सुजन आचंल व चेतन टीम पुनीत से हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DQmLSe

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top