
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 के ग्रैंड फिनाले में आंचल-सुजन का सपना टूट गया। पूरे सीजन में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के बावजूद डांस प्लस 4 की ट्रॉफी जीत नहीं पाए। शो की ट्रॉफी चेतन सालुंखे अपने नाम करने में कामयाब रहे। शो के फाइनल में चार कंटेस्टेंट वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, चेतन सालुंखे और सुजन-आंचल पहुंचे थे। फिनाले में तीनों जज धर्मेश, पुनीत और शक्ति के साथ सुपर जज रेमो डिसूजा ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने साथ में परफॉर्मेंस करके समां बांध दिया।इस ग्रैंड फिनाले में कई सेलेब्स नज़र आए थे। इनमें माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, कुमार सानू, नोरा फतेही और मोनी रॉय जैसे सितारे शामिल हैं। माधुरी, अनिल कपूर और रितेश देशमुख अपनी फिल्म टोटल धमाल को प्रमोट करने पहुंचे थे। डांस प्लस 4 को राघव जुयल और सुगंधा मिश्रा ने होस्ट किया। सुजन आंचल पहले रनरअप रहे वहीं दूसरे रनरअप वर्तिका झा और तीसरे रनरअप वी अनबीटेबल रहे। वर्किता झा और वी अनबीटेबल टीम धर्मेश से हैं। जबकि सुजन आचंल व चेतन टीम पुनीत से हैं।गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HYAcUi

