असम पुलिस की प्रथम महिला डीआईजी बनीं वायलेट बरुवा

Mohit
0

राज्य सरकार के गृह विभाग के सचिव डाॅ. दीपक मजूमदार ने एक अधिसूचना जारी कर असम पुलिस के कई पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उन्हें डीआईजी बनाया है। पदोन्नति पाने वालों में नौवीं असम पुलिस बटालियन का कमांडेंट वायलेट बरुवा हैं, जिन्हें विशेष शाखा के डीआईजी का पदभार सौंपा गया है। मालूम हो कि बरुवा असम की पहली महिला एपीएस तथा पदोन्नति पाकर डीआईजी बनने वाली भी प्रथम महिला आईपीएस हैं।अधिसूचना में उलुबाड़ी स्थित असम पुलिस मुख्यालय में तैनात एआईजीपी अरविंद कलिता को भी पदोन्नति देते हुए उन्हें डीआईजी का पदभार सौंपा गया है। वहीं डीसीपी क्राइम लुइस आइंड को भी पदोन्नति देते हुे उन्हें सुरक्षा विभाद का डीआईजी नियुक्त किया गया है।इधर सेंट्रल रेंज के डीआईजी प्रशांत भुयां का तबादला कर उन्हें एनईआर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। विशेष शाखा के मौजूदा डीआईजी दिलीप कुमार डे का तबादला कर उन्हें सेंट्रल रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UOg1K7

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top