
सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 के टॉप-12 का चयन होने के बाद 10 फरवरी को प्रसारित किए 14वें एपीसोड में गुवाहाटी की रहने वाली 7 साल की जयश्री गोगोई ने लव यू जिंदगी गाने पर धमाकेदार डांस किया।जयश्री के डांस मूव्स को देखकर सभी जज सहित अपनी फिल्म गली बॉय के प्रमोशन के लिए आए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी हैरान होते नजर आए। परफॉर्मेंस के दौरान ही सभी वाह-वाह कह रहे थे। परफॉर्मेंस के बाद सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। जयश्री गोगोई ने सुपर गुरू अनुराधा के साथ डांस कर रही थी। सभी ने जयश्री की जमकर तारीफ की। परफॉर्मेंस के बाद अनुराग ने जयश्री को वहीं रणवीर ने अनुराधा को अपने कंधे पर बैठा लिया।बता दें कि यह बच्चों का डांस रियलिटी शो है। जिसमें जयश्री पिछले दोनों ही सीजन में ऑडिशन दिया था और सेलेक्ट हुई थीं लेकिन शो में आगे नहीं जा सकी थीं। लेकिन इस सीजन में वो धमाल मचा रही हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TOTQ6N

