
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है, और इनकी लाइफस्टाइल ने हमेशा ही फैंस को हैरान कर दिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे मे बताएंगे, जिसके घर की रखवाली गार्ड के अलावा कुत्ते भी मिलकर करते हैं।इस एक्टर का नाम है मिथुन चक्रवर्ती, जो बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। इन्होंने अपने करियर मे 350 से भी अधिक फिल्मों मे काम किया है और इस दौरान इन्होंने हिंदी भाषा के साथ तमिल, तेलुगू, पंजाबी, बंगाली, उड़िया और भोजपुरी भाषाओं की फिल्मों मे भी काम किया हैं। अपनी फिल्मों की वजह से मिथुन चक्रवर्ती पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं और बॉलीवुड में इन्हें मिथुन दा के नाम से बुलाया जाता हैं। फिल्मों में काम करके मिथुन चक्रवर्ती करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। नेट वर्थ पोर्टल के मुताबिक इनके पास करीब 45 मिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो भारतीय मुद्रा मे करीब 311 करोड़ रुपए होते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मिथुन दा ने अपने बंगलों की रखवाली के लिए करीब 114 कुत्ते पाल रखे हैं, जो रात में इनके अलग-अलग बंगलों की रखवाली करते हैं। बांद्रा में स्थित इनके बंगले पर रखवाली के लिए करीब 38 कुत्ते हैं, जो रात में रखवाली करते हैं, और दिन में एसी रूम मे आराम करते हैं।इसके अलावा इनके ऊटी वाले घर की रखवाली करीब 76 कुत्ते मिलकर करते हैं, और मिथुन दा ने कुत्तों की देखभाल करने वाली संस्था केनल क्लब ऑफ इंडिया को भी ज्यॉइन किया है। कुत्तों के अलावा मिथुन दा के बंगले पर कई यूनिक चिड़ियों का कलेक्शन भी हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Jw0WdK

