
बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने और खुद की नागरिकता के सवालों को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले काफी दिनों से लोग अक्षय की कनाडा की नागरिकता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई भी दी थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी उन्हें सपॉर्ट किया है। रिजिजू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, प्रिय अक्षय कुमार जी, कोई भी आपकी देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा सकता। आपने हमारी सशस्त्र सेनाओं का मनोबल बढ़ाने और भारत के वीर के जरिए शहीदों के लिए फंड एकत्रित करने का जो काम किया है वह हर देशभक्त भारतीय के लिए मिसाल है।
किरण रिजिजू के इस सपॉर्ट वाले ट्वीट के जवाब में अक्षय ने लिखा, थैंक्यू किरण रिजिजू सर, मैं देर से जवाब देने के लिए माफी मांगता हूं। मैं आपके सपॉर्ट का आभारी हूं। भारत के वीर और भारतीय सेना को मेरे सहयोग के प्रति आश्वस्त रहें। चाहे कुछ भी हो यह जारी रहेगा।Thank you so much @KirenRijiju Sir, and I apologise for the delayed response. I am grateful for your kind words. Please be assured, my commitment to #BharatKeVeer and to the Indian armed forces would remain steady, no matter what ?? https://t.co/W1298prsEQ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 7, 2019
Dear @akshaykumar ji, no one can question your patriotism. Your motivation to our Armed Forces personnel and the way you generated funds for our martyrs through #BharatKeVeer programme will remain an example for every patriotic Indian. https://t.co/RdFl2oyKhF
— Chowkidar Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 3, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VnazCH

