न्यूयॉर्क में जलवा बिखेरने के लिए तैयार है ये फिल्म, जानिए कैसे

Mohit
0

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2019 में असम के जह्नु बरुआ और रीमा दास को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार की श्रेणी में नामित किया गया है।जाह्नु बरुआ को उनकी फिल्म भोगा खिरिके (टूटी खिड़की) और रीमा दास को उनकी फिल्म बुलबुल कैन सिंग के लिए नामांकित किया गया है। फेस्टिवल का 19वां संस्करण 7 मई से शुरू होगा और 12 मई 2019 को समाप्त होगा।जाह्नु बरुआ की भोगा खिरिके टोगोर नामक एक महिला नायक की कहानी है जिसकी जिंदगी उसके जीवन में तीन पुरुषों- उसके पिता, उसके पति और एक अजनबी के कारण बदल जाती है। वहीं बुलबुल कैन सिंग फिल्म तीन किशोरों के इर्द-गिर्द घूमती है।बता दें कि शाहनाब आलम, प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेब्बल पिक्चर्स के साथ भोगा खिरिके के सह-निर्माण हैं।गौर हो कि न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) एक वार्षिक फिल्म फेस्टिवल है जो न्यूयॉर्क सिटी में होता है और इसमें भारतीय फिल्म निर्माताओं के काम से संबंधित फिल्में स्क्रीन की जाती है। यह फेस्टिवल नवंबर 2001 में शुरू हुआ और इसकी स्थापना आरोन शिवदासानी और इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल ने की थी।इस बार इन असमिया फिल्मों की होगी महोत्सव में स्क्रीनिंगजाह्नु बरुआ की भोगा खिरिके (टूटी खिड़की)रीमा दास की बुलबुल कैन सिंगरूपा बरुआ की डॉटर ऑफ पोलो गॉडभास्कर हजारिका की आमिस

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Yb9QRY

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top