
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं, इसी बीच सुर्खियों में आ गई है टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2। हाल ही में इस फिल्म का गाना हुकअप सॉन्ग रिलीज हुआ था, वहीं अब इस फिल्म का एक और गाना लॉन्च हो चुका है। जो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग वीडियो बना हुआ है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के नए गाने फकीरा में टाइगर श्रॉफ और नई अभिनेत्री अनन्या पांडे की शानदार कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस गाने में दोनों ने शानदार डांस के साथ-साथ रोमांस भी किया है। वहीं अनन्या का रोमैंटिक अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।बता दें कि इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। जिनमें पहला गाना द जवानी सॉन्ग था। दूसरा गाना मुंबई दिल्ली दियां कुडियां था और फिल्म का तीसरा गाना हुकअप सॉन्ग, जिसमें आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ के सिजलिंग रोमांस और ग्रूवी म्यूजिक ने ऑडिएंस को खूब इंप्रेस किया था। फिल्म में आलिया भट्ट की गेस्ट एपियरेंस देखकर माना जा रहा था कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाकी एक्टर्स यानी वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कैमियो करेंगे। बहरहाल, यहां देखिए फिल्म का नया गाना फकीरा।टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का ट्रेलर 12 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में सामने आ चुका है कि टाइगर नहीं, बल्कि इस फिल्म का सरप्राइज पैकेज इसके नए हीरो होंगे। इस हीरो को अगर विलेन कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि ये हीरो टाइगर को पीटते दिखेंगे और इन्हीं से ही टाइगर का तगड़ा कॉम्पिटीशन होगा।टाइगर के लिए ये फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि उन्हें इस फिल्म के जरिए पहली बार करन जौहर के साथ काम करने का मौका मिला है। वहीं, तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले आ रही फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। इतने बड़े प्लेटफॉर्म के जरिए डेब्यू करना किसी भी न्यूकमर के लिए खास होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2J1PfMz

