Birthday Special: जब एक्ट्रेस ने हवा में उड़ते हुए सेलिब्रेट किया था अपना बर्थडे

Mohit
0

बाला हिजाम मणिपुर की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। जो मणिपुर सिनेमा के अलावा मलयालम थ्रिलर में भी काम कर चुकीं। 26 साल की बाला हिजाम का जन्म 9 जून को हुआ था। इनका पूरा नाम सूरजाबाला हिजाम है। बाला ने पिछले साल साल अपना जन्म दिन जेट एयरवेज में मनाया और उसकी फोटोज को अपनी फेसबुक पर भी पोस्ट किया। दरअसल बाला अपने जन्मदिन के मौके पर जेट एयरवेज से यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान ही जेट के स्टाफ के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। बाला ने अपने फेसबुक पर जन्मदिन की फोटो पोस्ट करते हुए जेट के स्टाफ का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा कि मेरे जन्मदिन के मौके पर मुझे आकाश में इतना जबरदस्त आर्शीवाद मिला। उन्होंने लिखा दिन का अंत कर्तव्यनिष्ठा जेट के स्टाफ के आर्शीवाद के साथ हुआ। इस तरह के सुखद सरप्राइज के लिए धन्यवाद... बता दें बाला ने 15 साल की उम्र में मणिपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। बाला ने बाॅलीबुड फिल्म जिंदगी ऑन द राॅक से अपना डेब्यू किया था लेकिन कुछ परेशानियों के चलते उन्हें ये फिल्म आधे में ही छोड़नी पड़ी। बाला मणिपुर सिनेमा की एक पाॅपुलर एक्ट्रेस हैं। बाला को 2013 येस्कुलगी पखांग एंगोबा (Yaiskulgee Pakhang Angaoba) के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड भी मिल चुका है।मणिपुर की फिल्म एकेडमी के द्वारा उन्हें 2011 में स्पेशल जूरी अवार्ड भी मिल चुका है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IwXEVs

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top