
फेमिना मिस इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले के लिए देशभर से सुंदरियों का चयन हो गया है और अब उनके लिए वोटिंग की जा रही है। इस फिनाले में देशभर के कई राज्यों सुंदरियों का चयन किया गया है। इस बार की फेमिना मिस इंडिया विजेता थाइलैंड में आयोजित होने जा रहे मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस कॉन्टेस्ट में उत्तरपूर्व राज्यों की 8 सुंदरियां हिस्सा ले रही है।करन जौहर करेंगे होस्टइस बार ग्रैंड फिनाले को होस्ट करन जौहर कर रहे हैं। वहीं, कैटरीना कैफ और विकी कौशल अपने तड़कते-भड़कते प्रदर्शन से शमां रंगीन करेंगे। इस प्रतियोगिता की विजेता को पिछले वर्ष की विजेता अनुकृति वीएएस ताज पहनाएंगी। इसके कॉन्टेस्ट में विजेता सुंदरी को मिस वल्र्ड के लिए भेजा जाएगा।ये पहन चुकी हैं ताजमिस इंडिया देश की सबसे मशहूर सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और मानुषी छिल्लर प्रतिष्ठित कॉन्टेस्ट को जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित कर चुकी हैं।उत्तरपूर्वी राज्यों ये हैं सुंदरियांफेमिना मिस इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले में 8 उत्तरपूर्वी राज्यों की 8 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। इनमें त्रिपुरा से जयंति रैंग, असम से ज्योतिष्मिता बारूह, मिजोरम से लालनुंथरी रौलहलेंग, नागालैंड से मारिना किहो, अरूणाचल प्रदेश से रोशनी डाबा, सिक्किम से सांग दोमा तमांग, मेघालय से संगीता दास और मणिपुर से उर्मिला शांगोसेम शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wGWjpR

