कपिल शर्मा का इस जगह पर आया दिल! परिवार के साथ जा रहे घूमने

Mohit
0

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ भारत के नॉर्थईस्ट राज्यों में घूमने का प्लान रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों सुंदरता उन्हें काफी पसंद आई। इसका खुलासा उन्होंने कॉमिडी शो द कपिल शर्मा शो के हाल ही में आयोजित हुए एपिसोड में कही। इस शो में ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह, दुती चंद और बाइचुंग भूटिया पहुंचे थे। इस दौरान कपिल और उनकी टीम के साथ ये मेहमान काफी एंजॉय करते नजर आए। इसी दौरान कपिल को पता चला कि बाइचुंग सिक्किम से हैं। इतने में वो चौंक गए।घूमने की कर रहे प्लानिंगइसके बाद कपिल ने बाइचुंग को कहा कि वो अपने परिवार के साथ नॉर्थ-ईस्ट घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। यहां पर वो जल्द ही जाएंगे। बाइचुग ने भी बताया कि कपिल शर्मा के नॉर्थ ईस्ट में भारी संख्या में फैन्स हैं। इनका शो भी वहां काफी पसंद किया जाता है।शेयर के अपने अनुभवइस दौरान भारत के पूर्व स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह और स्टार ऐथलीट दुती चंद ने बताया कि शुरू में उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दुती ने कहा कि उन्होंने घर का काम और प्रैक्टिस दोनों को एकसाथ मैनेज किया। इसको आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वो नदी किनारे नंगे पांव दौड़ती थी क्योंकि उनके पास जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे और सड़क पर दौड़ लगाने में काफी दिक्कत होती थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IynTuZ

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top