पिता मुस्लिम, मां हिंदू, कुछ ऐसी स्टोरी है इस एक्ट्रेस की

Mohit
0

आप सभी टीवी एक्ट्रेस शमीन मन्नान को तो जानते ही है। शमीन मन्नान आज अपना जन्मदिन मना रहीं है। आपको बता दें की इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो संस्कार- धरोहर अपनों की की से की थी। इस शो में इन्होंने भूमि का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने मात-पिता के चरणों में स्वर्ग, संस्कार : धरोहर अपनों की, ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया और खिड़की जैसी शोज में काम किया। शमीन ने 2016 में आई फिल्म लव शगुन में भी काम किया है।11 जून, 1992 को डिब्रूगढ़ में जन्मीं शमीन की एक छोटी बहन तमन्ना भी है। शुरुआती दिनों में मॉडलिंग के बाद वो मुंबई शिफ्ट हो गईं। यहां उन्हें गुलाबरी, सोनी एरिक्सन और मैक्डोनॉल्ड के विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। विज्ञापन में काम करने के बाद उन्हें 2006 में जी टीवी के शो बनूं मैं तेरी दुल्हन में अदिति का रोल मिल गया।आपको बता दें कि 3 दिसंबर को शमीन ने अपने गृहनगर डिब्रूगढ़ में ब्वॉयफ्रेंड अतुल कुमार से शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाजों से हुई थी क्योंकि शमीन मन्नान मुस्लिम फैमिली से बिलॉन्ग करती है जबकि अतुल हिंदू हैं। शमीन और अतुल पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में थे। अतुल कॉलेज में शमीन के सीनियर थे। अतुल मुंबई में पोस्ट प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट स्टूडियो (वीएफएक्स) चलाते हैं। उनकी फैमिली मूलत: बिहार की है, लेकिन उनकी परवरिश दिल्ली में हुई है। शमीन और अतुल की पहली मुलाकात तब हुई थी जब दोनों बेंगलूरु में इंजीनियरिंग कर रहे थे। शमीन के माता पिता ने भी इंटर रिलीजन मैरिज की थी। शमीन के पिता मुस्लिम हैं वहीं उनकी मां हिंदू हैं। शादी से पहले शमीन और अतुल ने प्री वेडिंग फोटोशूट कराया था। इस पर शमीन का कहना था कि ये क्रिएटिव आइडिया मेरा था क्योंकि मुझे फोटोग्राफी बेहद पसंद हैं। शादी के बाद शमीन और अतुल जंगल सफारी के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने भी गए थे। दरअसल शमीन चाहती थी कि वो अतुल को काजीरंगा घुमाएं। शमीन के मुताबिक अतुल से मेरा कमिटमेंट तब से है जब उन्होंने मुझे फस्र्ट ईयर में प्रपोज किया था। हालांकि हमारी फैमिली भी इसी सोसायटी में रहती है, इसलिए शादी के लिए उनका तैयार होना जरूरी था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KeuFsS

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top