उत्तरपूर्वी राज्यों के लोगों पर कैसे होता है भारत में नस्लभेद, पेनल्टी फिल्म में देखें सच्चाई

Mohit
0

भारत के उत्तरपूर्वी राज्यों के लोगों के साथ कई बार देश के अन्य इलाकों में नस्लीय भेदभाव की घटनाएं सामने आती रहती है। उनके साथ यह भेदभाव करते हुए यहां तक कह दिया जाता है कि ये आउटसाइडर हैं यानी देश के नहीं। हालांकि फिर ये लोग आज देश के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और मुख्यधारा में आने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इन राज्यों के लोगों के मर्म को समझने के लिए अब एक फिल्म भी बनाई गई जो इनके साथ होने वाले भेदभाव पर आधारित है। पेनल्टी नाम बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो काफी वायरल हो रहा है। यह फिल्म 19 जुलाई 2019 को रिलीज की जा रही है।पेनल्टी फिल्म की पटकथा ऐसी है कि किसी को भी झकजोर सकती है। फिल्म में प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर काम किया गया है जो यह दर्शाता है कि उत्तरपूर्वी राज्यों के लोग उनके साथ होने वाले भेदभाव के चलते कैसे अपने आपको देश के अन्य लोगों से अलग व अपमानित महसूस करते हैं।शुभम सिंह द्वारा निर्देश फिल्म पेनल्टी को सेंसर बोर्ड से ना केवल यू सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है बल्कि सेंसर बोर्ड से काफी प्रशंसा भी मिली है। पेनाल्टी देश के सभी सिनेमा घरों में 19 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म पेनल्टी फुटबाल पर केंद्रित है जो कि नस्ल भेद को खत्म करने का एक प्रयास है।फिल्म में के के मेनन, मनजोत सिंग्घ, लुक्रम स्मिल बिजोऊ थनांगजम और शशांक अरोरा जैसे बहुमुखी अभिनेता नजर आयेंगे। फिल्म निर्देशक शुभम सिंह जो फिल्म पेनाल्टी से अपना डेब्यू कर रहे हैं बताते हैं कि यह फिल्म भारत में अलग अलग जगहों पर हो रहे भिन्न भिन्न प्रकार के नस्ल भेद पर आधारित है। शुभम सिंह कहते हैं कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है पर अगर हम वास्तविक जीवन कि बात करें तो नस्ल भेद का प्रकोप हर जगह देखने को मिलता है।फिल्म निर्देशक शुभम ने ये भी बताया कि अपने ग्रेजुएशन के समय में मैंने ऐसी कई घनाएं अनुभव की हैं जहां स्टूडेंट्स ने नस्ल भेद से तंग आकर आत्महत्या का रास्ता चुना है। तभी से मैं इस मुद्दे पर फिल्म बनाना चाहता था। भारी संख्या तक नस्ल भेद को रोकने का संदेश पहुंचाने के लिए फुटबॉल सिर्फ एक ज़रिए है इस फिल्म कि कहानी नस्ल भेद को रोकने और जड़ से मिटाने की है।रुद्राक्ष प्रोडक्शन्स के बैनर के तहत इस फिल्म के निर्माता नीलेश सखियां, ऋतु श्रीवास्तव एवं आदित्य श्रीवास्तव फिल्म को 19 जुलाई 2019 को देश भर में रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LNRIek

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top