
असम की आस्था दास का Zee TV पर प्रसारित होने वाले टीवी रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के ग्रैंड फिनाले में जीतने का सपना टूट गया। सारेगामापा लिटिल चैंप्स 2019 का खिताब नागपुर की सुगंधा दाते ने अपने नाम कर लिया। सा रे गा मा पा की ट्रोफी अपने घर ले जाने वाली सुगंधा की तुलना अक्सर लोग श्रेया घोषाल से करते हैं। सुगंधा इससे पहले इंडियन आइडल जूनियर में आई थीं, लेकिन टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुगंधा 6 साल की उम्र से गाना सीख रही हैं।आज हम बात करे हैं असम की लिटिल चैंप आस्था दास की। आपको बता दें कि आस्था असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। महज पंद्रह साल की आस्था 10वीं कक्षा की छात्रा हैं और नेरेंगी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करती हैं। आस्था के पिता का नाम गौतम दास और मां का छाया दास है। आस्था अपनी सुरीली और दमदार आवाज के लिए जानी जाती है। अपने इसी टैलेंट के दम पर वो इस शो के जजेज और दर्शकों की चहेती बन गई। सुरीली आवाज की धनी आस्था इस ग्रैंड फिनाले के आखिरी राउंड में विजेता की तगड़ी दावेदार मानी जा रही थी।आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी शो में भाग लिया हो। इससे पहले वो Voice Kids 2017 के बैटल राउंड में भी भाग ले चुकी है। इसके अलावा Colors TV के Rising Star 2017 शो का भी हिस्सा बन चुकी है और तो और Sony TV के show Indian Idol में भी वो अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं हटीं।इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में डिग्री के साथ आस्था के पास अपने सपनों का पीछा करने और हासिल करने की क्षमता है। जाहिर सी बात है अब यह उपलब्धि हासिल होने के साथ, आस्था अपने राज्य और क्षेत्र को और लोकप्रिय कर देंगी। असम की नवोदित प्रतिभाएं इतनी बड़ी लोकप्रियता और मान्यता के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर आगे बढ़ रही हैं।बता दें कि ये पहली प्रतिभा नहीं है जो असम को गौरवान्वित कर रही हैं। इनसे पहले भी कई युवा टैलेंट नेशनल टेलिविजन पर अपने प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बात करें असम के पिछले कुछ सालों में उभरे प्रतिभा की तो असम की प्रोनिता स्वारगियरी पिछले साल रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में सेलेक्ट हुई थी। साल 2015 में डांस रिएलिटी शो डीआईडी के पांचवे सीजन में प्रोनिता स्वारगियरी विनर रह चुकीं हैं। वहीं सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में असम के गुवाहाटी की रहने वाली 7 साल की जयश्री गोगोई ने टाॅप कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा इस साल फरवरी में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 के ग्रैंड फिनाले में असम की आंचल रनरअप रही थी। पूरे सीजन में आंचल ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से देशभर में लोकप्रिय हो गई। तो वहीं असम के वीर राधा शेरपा ने टीवी रियलिटी शो डांस प्लस का सीजन तीन अपने नाम कर लिया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YUueaM

