पुलिस ने किया वो काम जो बड़े-बड़े नेता भी नहीं कर सके, हो रही जय-जयकार

Mohit
0

इन दिनों इंटरनेट पर असम पुलिस छायी हुई है। यहां की गुवाहाटी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक क्रिएटिव पोस्ट शेयर की जा रही है जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। राज्य में नशे को खत्म करने को लेकर चलाई गई इस मुहिम में जनता भी खुलकर साथ दे रही है।पुलिस की इस पहल का नतीजा ये निकला कि अब जनता बेखौफ होकर नशे के सौदागरों का ठिकाना बता रही है। इसी साथ उन पर पुलिस द्वारा तीव्र कार्रवाई की जा रही है। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस की ओर पिछले कुछ दिनों में नशे के खिलाफ कई तरह के आकर्षक पोस्ट अपलोड किए गए हैं जिनको जनता ने खूब पसंद किया।उन्होंने कहा कि पुलिस की इस पहल के कई सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच की ओर से नशे सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं जिनमें बड़ी मात्रा में गांजा, हेराइन, ब्राउन शुगर, नशीली टैबलेट, अफीम आदि जब्त किए जा रहे हैं। जनता ऐसे ठिकानों की फोटो खींचकर अपलोड करके जानकारी दे रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LdsLJu

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top