इस एक्ट्रेस ने दिखाया बड़ा दिल, बाढ़ पीड़ितों को दिए इतने लाख रूपए

Mohit
0

असम में आई भयंकर बाढ़ के चलते हजारों लोग बेघर हो गए हैं तथा लाखों बेसहारा हो गए हैं। ऐसे बचाव एवं राहत कार्य में उनकी मदद के लिए देशभर से हाथ उठ रहे हैं। इसके लिए अब तक सैंकड़ों लोग मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसे दान कर चुके है। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ चुका है जिसने लाखों रूपए की सहायता दी है। असम की अभिनेत्री सीमा बिश्वास ने 5 लाख रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाए हैं।सीमा से पहले हिमा दास, अक्षय कुमार, रीमा दास, जतिन बोरा, क्रिकेटर रियान पराग वो नाम हैं जो पहले ही मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी तरफ से दान दे चुके हैं। इसके अलावा पुलिस एवं अन्य सेवाओं के कर्मचारी अधिकारी भी अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दे चुके हैं।सीमा बिश्वास की असम के नलबाड़ी की रहने वाली हैं तथा भारतीय फिल्म एवं थिएटर अभिनेत्री हैं। इन्होंने शेखर कपूर की चर्चित फिल्म बैंडिट क्वीन में फूलन देवी की भूमिका निभाई थी। इनको इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XRbE7c

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top