हिमा दास ने जीता दिल, लोगों ने कहा प्रियंका की जगह इसें बनाओं ब्रांड अंबेसडर

Mohit
0

अंतर्राष्ट्री दौड़ प्रतियोगिता में लगातार पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमा दास ने भारतीय का दिल जीत लिया है। इसी को लेकर अब उनको असम की ब्रांड अंबेसडर बनाने की मांग उठ गई है। लोग सोशल मीडिया से लेकर कई प्लेटफॅाम्र्स पर इसको लेकर मांग कर रहे हैं कि प्रियंका चौपड़ा की जगह हिमा को असम की ब्रांड अंबेसडर बनाया जाए।गौरतलब है कि असम में आई बाढ़ के बीच प्रियंका चौपड़ा ने ट्वीट कर दुख जताया था, जबकि उस समय वो विदेश में किसी फिल्म की शूटिंग को लेकर व्यस्त थीं। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई की। इसी दौरान हिमा दास ने अपनी आधी सैलरी बाढ़ पीड़ितों को दान करते हुए लोगों से भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने की अपील की थी।आपको बता दें कि हिमा दास ने अंतर्राराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में लगातार महज 20 दिन में पांच स्वर्ण पदक जीतते हुए रिकॉर्ड बनाने के साथ ही देश का गौरव भी बढ़ाया है। हिमा को उनकी इस उपलब्धि पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z6vY0O

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top