
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत की नई उडऩ परी हिमा दास को पिछले 19 दिन के अंदर पांचवां स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।हिमा ने शनिवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।कोङ्क्षवद ने ट्विटर पर कहा, तीन सप्ताह के भीतर पांचवां स्वर्ण पदक जीतने पर हिमा दास को बधाई। आप अद्भुत हैं। यही प्रदर्शन दोहराती रहें।मोदी ने हिमा को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, भारत को हिमा दास की पिछले कुछ दिनों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। हर कोई इस बात से बहुत खुश है कि उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच पदक जीते। उनको बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएंसचिन ने लिखा, जिस तरह से आप पिछले 19 दिनों से यूरोपीय सर्किट में दौड़ रहे हैं। जीत के प्रति आपकी भूख और दृढ़ता, युवाओं के लिए प्रेरणा है। पांच पदक के लिए आपको बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।अमिताभ बच्चन ने लिखा, बधाई, बधाई, बधाई.. जय हिंद। गर्व हम सबको आप पे हिमा दास जी, आपने भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों से लिख दिया।हिमा का यह इस महीने कुल पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले वे दो जुलाई को यूरोप में, सात जुलाई को कुंटो एथलेटिक्स मीट में, 13 जुलाई को चेक गणराज्य में ही और 17 जुलाई को टाबोर ग्रां प्री में अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण जीत चुकी हैं।
Her humbleness and simplicity takes her to a level where no other Indian athlete achieved such marvelous feat of winning multiple Gold in international track event. My hearty Congratulations to Golden Girl @HimaDas8 for her 5th Gold Medal in Nove Mesto. pic.twitter.com/7ImnRRmo25
— Pema Khandu (@PemaKhanduBJP) July 21, 2019
Three weeks, five gold medals!
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2019
You’re incredible @HimaDas8 Keep sprinting, keep shining — and may this success set the pace for glory at the 2020 Olympic Games #PresidentKovind
India is very proud of @HimaDas8’s phenomenal achievements over the last few days. Everyone is absolutely delighted that she has brought home five medals in various tournaments. Congratulations to her and best wishes for her future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2019
Loving the way you have been running in the European circuit over the last 19 days.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 21, 2019
Your hunger to win and perseverance is an inspiration for the youth.
Congrats on your 5 ? Medals!
All the best for the future races, @HimaDas8. pic.twitter.com/kaVdsB1AjZ
T 3233 - Hima Das .. the pride of India .. to the Moon and beyond .. indeed but we need to add another Moon for she has done 5 now .. AMAZING !!?????????????????? pic.twitter.com/bE18xU0PSx
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 21, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GnQJOd

