मिलिए, उस एक्टर से, जिसने बॉलीवुड में जमकर मचाया धमाल

Mohit
0

पूर्वोत्तर राज्य असम के गुवाहाटी में जन्मे बॉलीवुड अभिनेता आशीष चौधरी का जन्मदिन है। आशीष चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से की जहां वो कई सीरियल और रिएलिटी शोज में नजर आए, लेकिन उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी अपनी किस्मत आजमाई। पर आशीष का मोह तो फिल्मों से ही था यही वजह रही कि हीरो बनने के चक्कर में उन्होंने चलो अमेरिका जैसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म कब आई और कब गई किसी को पता नहीं चला। इस फिल्म के चार साल बाद ही आशीष चौधरी को फिल्म मिली कयामत: सिटी अंडर थ्रैट, जिसमें उनके काम को नोट किया गया।फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन जैसे मंझे हुए स्टार भी थे, लेकिन उनके होते हुए भी आशीष अपनी एक अलग छाप छोडऩे में कामयाब हुए। इसके बाद आशीष ने कुछ और फिल्में कीं लेकिन वो खास नहीं चलीं पर जल्द ही वो दौर आया जब आशीष चौधरी की कॉमेडी जॉनर में एंट्री हो गई और उसमें उन्होंने सफलता के झंडे गाढऩे शुरु कर दिए। उन्होंने धमाल और डबल धमाल जैसी मल्टी-स्टारर और कॉमडी फिल्में कीं। इन फिल्मों को खूब सफलता मिली और आशीष के करियर को भी बूस्ट मिला, लेकिन ना जाने कब आशीष महज मल्टी-स्टारर और कॉमेडी फिल्मों के जाल में ही फंसकर रह गए। अब तक के करियर में आशीष चौधरी ने जितनी भी फिल्में की हैं उनमें ज्यादातर मल्टीस्टारर और कॉमेडी ही रही हैं। इन फिल्मों की सफलता ने आशीष चौधरी को खुशी तो दी, लेकिन उनके मन में इस चीज की टीस रही कि वो सिर्फ कॉमेडी फिल्मों के खांचे में फंसकर रह गए और कभी एक सफल सोलो हीरो नहीं बन पाए। वहीं मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले में हुई बहन और जीजा की मौत से मानो आशीष चौधरी पर पहाड़ ही टूट पड़ा। इस परेशानी से आशीष उबरे भी नहीं थे कि उनके मां-बाप का एक्सीडेंट हो गया जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उनकी पत्नी डिप्रेेशन में चली गई। इन सब परेशानियों को झेलते-संभालते आशीष चौधरी का करियर ही दांव पर लग गया। एक वक्त वो भी आया जब उनके बैंक अकाउंट में पैसे भी नहीं रहे और वो दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए। अपने इस दुख का खुलासा आशीष चौधरी ने एक लीडिंग अखबार की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में भी किया था, लेकिन उन्हें खुशी है कि कम से कम उन्हें फिल्में मिल तो रही हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात का बेहद दुख है कि टीवी छोडक़र वो फिल्मों में आए क्योंकि एक एक्टर के तौर पर टीवी पर उन्हें ज्यादा मौके और किरदार मिल,े जबकि बॉलीवुड में वो सिर्फ कॉमेडी और मल्टीस्टारर का चेहरा बनकर रह गए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XYWZH9

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top