असम में बाढ़ कर कहर, हिमा दास, अक्षय कुमार के बाद अमिताभ बच्चन ने खोला दिल, दान किए इतने लाख रुपए

Mohit
0

हिमा दास, अक्षय कुमार और रिमा दास के बाद अब बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन पहले भी कई बार समाज में अपने योगदान के लिए सुर्खियों में रह चुके हैं। अभी हाल ही में वो पानी बचाव के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम का समर्थन करते नजर आए थे और अब वो असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गए हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांगी है। बिग बी ने कई सारे ट्वीट्स शेयर किए हैं और लोगों से मदद करने की अपील की है।आपको बता दें कि अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि असम मुश्किल में है। बाढ़ ने बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हमारे भाई-बहनों की मदद के लिए केयर और मदद भेजने की जरूरत है। मुख्यमंत्री राहत फंड में आर्थिक सहायता भेजें। मैंने यह कर दिया है। क्या आपने किया? गौरतलब है कि असम में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। असम में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या सोमवार को 67 हो गई, जबकि वन विभाग के अधिकारियों ने 187 जानवरों के मारे जाने की बात कबूली है। इसमें 15 एक सींग वाले गैंडे, एक हाथी और 100 से अधिक हिरण शामिल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अब तक मरने वालों की संख्या 67 हो गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य में धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। बाढ़ से सोमवार तक 33,55,837 लोगों के प्रभावित होने की खबर है। बाढ़ से धेमाजी, बिस्वनाथ, दरांग, बरपेटा, नालबाड़ी, चिरांग, बोंगइगांव, कोकराझार, धुबड़ी, दक्षिण सलमारा, कामरूप (मेट्रो), कामरूप, मोरीगांव, नागौन, जोरहाट, गोलाहाट व कचर जिले के 2000 से ज्यादा गांवों पर असर पड़ा है।अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों गुलाबो सिताबो फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वो अपने पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 11वां संस्करण लेकर दर्शकों के बीच जल्द ही हाजिर होंगे। आपको बता दें कि केबीसी 11 के प्रोमो वीडियो आने शुरू भी हो गए हैं।आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दो करोड़ रुपये दिए हैं। प्रसिद्ध धाविका हिमा दास ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने आधे महीने का वेतन दिया है, तो बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से बाढ़ पीड़ित की मदद करने की अपील की है। कुमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री राहत कोष और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के विश्व धरोहर काजीरंगा नेशनल पार्क को एक-एक करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, असम में बाढ़ से हुई तबाही की सूचना पाकर दुखी हूं। राज्य के बाढ़ पीडि़त मानवों तथा पशुओं को इस समय सहायता की जरूरत है। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष तथा काजिरंगा पार्क को एक-एक करोड़ रुपये देना चाहता हूं।आपको बता दें कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सबसे पहले हिमा दास आगे बढ़ कर आई थी। गत 19 दिनों में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली धाविका एवं इंडियन आयल कॉर्पोरेशन में एच.आर. के तौर पर कार्यरत दास ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता की है और अन्य लोगों से भी असमवासियों की मदद करने की अपील की है। उल्लेखनीय है दास असम की ही निवासी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LGdP74

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top