
स्टार्स हमेशा ही मुश्किल वक्त में लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। इन दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश कहर बरपा रही है, ऐसे में अमिताभ बच्चन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 लाख दान किए हैं। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी । अमिताभ बच्चन की इस दरियादिली को देखकर मुख्यमंत्री ने तारीफ भी की है। आपको बात दें कि अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपए देकर असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर लिखा कि अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख की मदद भेजी है। हम इसकी सराहना करते हैं। यह दिखाता है कि वो लोगों का कितना ख्याल रखते हैं। मुख्यमंत्री के ट्वीट पर अमिताभ ने लिखा कि असम मुश्किल में है। बाढ़ ने बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हमारे भाई-बहनों के लिए और मदद भेजने की जरूरत है। मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता भेजें। मैंने यह कर दिया है। क्या आपने किया?We appreciate Shri Amitabh Bachchan ji for contributing Rs. 51 lakh to Chief Minister's Relief Fund. This is a great gesture & show of care for the people.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) July 23, 2019
Thank you, on behalf of the people of Assam, for your support. @SrBachchan
अमिताभ बच्चन वैसे भी अकसर सामाजिक कामों में आगे रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पानी बचाने की मुहिम के लिए भी सरकार का समर्थन किया था। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ गुलाबो सिताबो की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। वहीं, चेहरे फिल्म में अमिताभ के साथ इमरान हाशमी दिखेंगे। इसके अलावा वह मल्टीस्टार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।Assam is in distress .. the floods have caused great damage .. send care and assistance for our brothers and sisters .. contribute generously to the CM Relief Fund .. I just did .. HAVE YOU ..? ??? https://t.co/DZIpxZ0eOl
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 23, 2019
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MdP3uu

