बॉलीवुड के एंटरटेनर नंबर वन है डेविड धवन, 44 फिल्मों में से ज्यादातर दी हिट

Mohit
0

आज बॉलीवुड के एंटरटेनर नंबर वन और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन का जन्मदिन है। 1996 में साजन चले ससुराल मूवी में बतौर एक्टर काम कर चुके डेविड ने डायरेक्टर के रूप में काम शुरू किया और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते गए। 1993 से लेकर अब तक बतौर डायरेक्टर उन्होंने 44 फिल्में दी जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट रही। 16 अगस्त 1955 को पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा के अगरतला में जन्मे धवन की अब 45वीं फिल्म कूली नंबर वन भी आ रही है जो पहले आ चुकी फिल्म का ही रीमेक है। किसी जमाने में डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी की चर्चा जोरो—शोरों से होती थी क्योंकि डेविड की अधिकांश फिल्मों गोविन्दा ने बेहतरीन अदाकारी की थी। डेविड अपनी शोला और शबनम, जुड़वां, बीवी नंबर वन और पार्टनर जैसी मनोरंजक फिल्मों के लिए पहचाने जाने जाते हैं। गोविंदा और उनकी जोड़ी ने तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। डेविड अब बेटे के साथ ही काम कर रहे हैं।अपना 65 वां जन्मदिन मना रहे डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन और सारा अली खान के साथ बैंकॉक में फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। डेविड धवन के जन्मदिन पर वरुण धवन ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने पिता को बधाई दी। इसके साथ ही अपनी आने वाल फिल्म कुली नंबर 1 का फर्स्ट लुक शेयर किया है। यह फिल्म 2020 में रिलीज होना प्रस्तावित है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KCVJRE

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top