तीन महिला फिल्म निर्देशकों को मिला रजत कमल राष्ट्रीय पुरस्कार, लगा बधाइयों का ताता

Mohit
0

सन 2018 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में असम की तीन महिला निर्देशक रीमा दास, मंजू बोरा और बाॅबी बरुवा को रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में रजत कमल पुरस्कार से नवाजी गईं फिल्म निर्देशक रीमा दास, मंजू बोरा और बाॅबी शर्मा बरुवा को राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आंतरिक अभिनंदन ज्ञापन किया है।मालूम हो कि रीमा दास को बुलबुल केन सिंग, मंजू बोरा को दि लैंड आफ पायजन वूमेन इन दि पांगचेनपा और बाॅबी शर्मा बरुवा को मिशिंग नामक फिल्म के लिए विभिन्न श्रृंखलाओं में रजत कमल पुरस्कार से नवाजा गया है। यहां जारी एक बयान में राज्यपाल मुखी ने कहा कि असम के लिए यब बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ही इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य के फिल्म निर्माण क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी तीनों महिला फिल्म निर्देशक उत्कृष्ट फिल्म निर्माण के जरिए राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर में पुरस्कार लाभ कर राज्यवासियों को गौरवान्वित करेंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31xR09I

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top