
असम की जानी—मानी एक्ट्रेस रीमा दास की मूवी बुलबुल केन सिंग को बेस्ट असमी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस मूवी को यह अवॉर्ड आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित 66वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में दिया गया है। इस समारोह के दौरान फिल्मों की 31 श्रेणियों में अवॉर्ड्स दिए गए हैं।इस फिल्म की कहानी एक असम के ग्रामीण इलाके में रहने वाली एक किशोरी छात्रा बुलबुल र आधारित है। इस फिल्म में बुलबुल नाम का मतलब नाइटेंगल बताया गया है जिसमें यह लड़की अपने धार्मिक मान्यताओं में पड़े पिता के सामने एक गायक बनने की इच्छा जाहिर करती है।इसके अलावा डोमिनिक संगमा की मा अम्मा को क्षेत्रीय श्रेणी में बेस्ट गारो फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। मंजू बोराह की इन दी लैंड आफ पॉइजनस वूमन बॉबी सरमा की मिशिंग को क्षेत्रीय भाषाई बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली राज्य का दर्जा दिया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YVYaTp

