Superstar Singer: अरुणाचल की उर्गेन छोमो ने की टॉप-12 में धमाकेदार एंट्री, जजों ने दिए थे शानदार कमेंट्स

Mohit
0

सोनी टीवी (Sony Tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) में अरुणाचल प्रदेश की उर्गेन छोमो (Urgen Tsomu) ने टॉप-12 में धमाकेदार एंट्री कर ली है। उर्गेन ने अपनी सिंगिंग से धमाल मचा दिया। 8 सितंबर को प्रसारित 22वें एपिसोड में धमाकेदार प्रस्तुति दी। अपने परफॉर्मेंस में उर्गेन ने गुरू सचिन के साथ धमाका ही कर दिया। उर्गेन ने पहले एक मैं एक तू फिर तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जवान पर गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। उर्गेन के इस परफॉर्मेंस के दौरान जज सहित सभी झूमते नजर आए।परफॉर्मेंस के बाद जज जावेद अली ने कहा, उर्गेन आप सुरों में उड़ रही थी। उर्गेन सुरों में उड़ने वाली। आपके सचिन सर आपकों बहुत ही खूबसूरती के साथ गाइड कर रहे हैं। गॉड बेलेस यू।बता दें कि उर्गेने के पिता एक पूर्व सैनिक हैं। उर्गेन का परिवार एक छोटे से पहाड़ी गांव से आता है। उनका गांव बौमडिला (Bomdila) में स्थित है जो पश्चिम कामेंग जिला में पड़ता है। यह एक ऐसी जगह है जहां संगीत का कोई स्कोप नहीं है। इस गांव में आस-पास कोई म्यूजिक टीचर नहीं है। और न ही कोई स्कूल है जहां बच्चे म्यूजिक सीख सकें। उर्गेंन मोबाइल के जरिए सिंसिंग सीखती हैं। उर्गेन का सपना है कि उन्हें सिंसिग सीखाने के लिए कोई गुरू मिले। वे जीवन में म्यूजिक के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनके पापा उनका बहुत सपोर्ट करते हैं।बता दें कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lr9vY1

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top