Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ को मिला सुपर मेडल, जजों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

Mohit
0

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) अपने सिंगिंग से धमाल मचा दिया। हर्षित ने आठ सितंबर को प्रसारित 22वें एपिसोड में धमाकेदार प्रस्तुति के लिए सुपर मेडल दिया गया। अपने परफॉर्मेंस में हर्षित ने धमाका ही कर दिया। हर्षित ने पहले थोड़ा है थोड़े की जरूरत है फिर जिंदगी का सफर गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। हर्षित के इस परफॉर्मेंस के दौरान जज सहित सभी झूमते नजर आए।परफॉर्मेंस के बाद तीनों जजों हिमेश रेशमिया, अल्का याग्निक और जावेद अली ने हर्षित को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। अपने कमेंट में हिमेश रेशमिया ने कहा, oh! What a performance. Outstanding. Brilliant. It is extra ordinary. जो तुमने गायिकी दिखाई है।जो तुमने एक-एक वर्ड को महसूस किया है। जो सुर लगाए हैं। Outstanding बेटा। दिल चीर दिया। बता दें कि हर्षित के परफॉर्मेंस ने हिमेश रेशमिया को भावुक कर दिया। कमेंट्स देने के दौरान उनकी आंखें छलक रही थी। अल्का याग्निक ने कहा, मैं इसको कहूंगी flawless performance. बेदाग। गॉड बेलेस यू। आई लव यू।इसके साथ ही तीनों जजों हर्षित के हुनर पर मुहर लगा दी।फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में जब हर्षित पहली बार आए थे तो चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।इस हफ्ते टॉप-12 बच्चों का चयनइस हफ्ते इस शो के टॉप-12 बच्चों का चयन किया गया। शो में 14 बच्चे थे। इस हफ्ते दो बच्चों का एलिमिनेशन हुआ जिसमें थानू और गुंटास को शो छोड़कर बाहर जाना पड़ा।बता दें कि पिछले हफ्ते ही टॉप 12 बच्चों का चयन होना था। लेकिन गणपति स्पेशल होने की वजह से अल्का याग्निक ने कहा कि इस हफ्ते किसी बच्चे का एलिमिनेशन नहीं किया जाएगा। गौर हो कि जिन बच्चों के पास सुपर मेडल ज्यादा थे उनका चयन टॉप-12 में किया गया। ये मेडल बच्चों को हर हफ्ते उनके परफॉर्मेंस के आधार पर दिए गए हैं।हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I1FQT5

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top