अब नागालैंड में होगी लाइट-कैमरा-एक्शन की धूम, 31 अक्टूबर से ये फेस्टिवल शुरू

Mohit
0

नागालैंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 31 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह इस फेस्टिवल का दूसरा चरण है जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन कोहिमा के केपिटल कंवेन्शन सेंटर पर नागलौंड फिल्म एसोशिएसन द्वारा तथा स्पोशरशिप सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग समेत पेनल डिस्कशन समेत कई तरह की एक्टिविटीज का आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर फिल्म डायरेक्टर लिमावती एओ का कहना है कि नागालैंड में यह अपनी अलग तरह का कार्यक्रम होगा जिसमें पूर्वोत्तर के सभी फिल्म मेकर्स हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। इस दौरान कई गायकों व अदाकारों का हुनर देखने को मिलेगा। लिमावती ने यह भी कहा कि विभाग उन सभी राज्यों के संपर्क में जो फिल्म सेक्टर में उन्नति कर चुके है और जल्द ही नागालैंड की भी अपनी फिल्म सिटी होगी।बताया गया है कि इस कार्यक्रम के लिए 56 फिल्मों को आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है। इनमें से 28 फिल्में प्रतियोगिता की श्रेणी में है तथा 28 फिल्में बिना प्रतियोगिता की श्रेणी वाली है। इस फेस्टिवल के दौरान 17 फिल्मों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें कई सारे युवा नागा फिल्म मेकर हिस्सा ले रहे हैं। इस फेस्टिवल के दौरान जूरी बाहर के राज्यों से बनाई जा रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MNNpOL

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top