Preeti Bhattacharya ने जीता SuperStar Singer का खिताब, Trophy के साथ मिले 15 लाख रुपए

Mohit
0

सोनी टीवी पर बेहद पापुलर शो सुपर स्टार सिंगर सीजन 1 में कोलकाता की 9 साल की प्रीति भट्‍टाचार्य विनर बन चुकी हैं। सुपर स्टार सिंगर के सुपर फिनाले में प्रीति को विनर घोषित किया गया है। मुंबई में हुए सुपर फिनाले के लिए आए करीब 1 करोड़ वोटों के बीच ये फैसला किया गया। विनर को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रूपये भी मिले। करीब 15 हफ़्तों तक चले इस शो में प्रीति भट्टाचार्य, मौली, स्नेहा शंकर, हर्षित नाथ, अंकोना मुखर्जी और निष्ठा शर्मा को ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने का मौका मिला। इन 6 कंटेस्टेंट ने अपने-अपने टीम के कप्तानों नितिन कुमार, सलमान अली, ज्योतिका तंगरी और सचिन वाल्मीकि के साथ मिल कर परफॉर्म भी किया। ये शो 2 से 15 साल तक के बच्चों के सिंगिंग टैलेंट को दुनिया के सामने लाने के लिए शुरू किया गया है। इस मौके पर शो के तीनों जज हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली के साथ लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जोड़ी के प्यारेलाल और अनु मलिक स्पेशल गेस्ट के तौर में मौजूद थे। शो में कंटेस्टेंट और उनके मेटर्स ने भी परफॉर्म किया, जिसके बाद नितिन कुमार को शो का बेस्ट कैप्टन चुना गया।इतना ही नहीं द कपिल शर्मा शो के कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने भी परफॉर्म किया। बात करते हैं असम के हर्षित नाथ की तो शो में हर्षित का सफार शानदार रहा है। वो शो में एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आए हैं। हर्षित जब से शो में आए हैं उनके अंदर काफी प्रोग्रेस देखने को मिली। उनका एक भी परफॉर्मेंस ऐसा नहीं रहा है जिसमें जजेज और शो में आए गेस्ट ने उनकी तारीफ ना की हो। शो में लगभग हर हफ्ते उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला है। साथ ही उन्हें कई बार सुपर मेडल्स भी मिल चुके हैं। अपने परफॉर्मेंस की बदौलत हर्षित ने न केवल असम बल्कि देश के करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। वहीं विजेता प्रीति की बात करें तो प्रीति का भी सफर शो में शानदार रहा है। बता दें कि हर्षित और प्रीति ने शो में कई डूएट परफॉर्मेंस दिए थे। साथ ही दोनों बच्चे नितिन की टीम से हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35aLQD7

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top