
लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। ऑडिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चैनल सोनी टीवी ने इसका प्रोमो रिलीज किया है, जिसके माध्यम से कंटेस्टेंट और शो की सूचना दी है। चैनल ने एक के बाद एक ऐसे कई प्रोमो जारी किए हैं जिसमें अलग-अलग कंटेस्टेंट अपनी आवाज में गाने गा रहे हैं। वहीं इस खबर में हम आपको इंडियान आइडल के 2009 के सीजन में लेकर जाएंगे, जहां त्रिपुरा की लड़की ने अपनी गायकी से धमाल मचा दिया था। बता दें कि अगरतला (त्रिपुरा) की रहने वाली सौरभी देब बर्मा साल 2009 में इंडियन आइडल की पहली महिला विनर बनी थीं। इस खिताब के लिए उन्होंने देहरादून (उत्तराखंड) के कपिल थापा को हराया था, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि असल जिंदगी में सौरभी कपिल से ही हार गईं। दरअसल, शो के बाद कपिल और सौरभी दोनों ने सालों तक साथ में कई शोज किए। काफी वक्त साथ गुजारने के वक्त उन्हें एहसास हुआ कि दोनों को जिंदगी एक साथ बितानी चाहिए।काफी सोचने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और आज वो साथ हैं। दोनों ने साल 2016 में अगरतला में ही दोनों परिवारों के अलग-अलग रीति-रिवाज के हिसाब से शादी की। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी के के लिए वो देहरादून पहुंचे थे। बता दें कि सौरभी का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। दरअसल, उन्होंने करीब साढ़े चार मिनट तक उल्टा लटककर गाना गया था। साल 2003 में सेना में भर्ती होने के बाद कपिल सेना में ही जैज बैंड में शामिल हो गए थे। सेना की ओर से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों मेंक प्रतिभाग करने से उनका हुनर निखरा और उन्होंने 2007 में इंडियन आइडल के ऑडिशन में हिस्सा लिया। कपिल सैन्य परिवार से हैं। पिता किशन सिंह थापा सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि भाई कुशल थापा व केशव थापा आर्मी में हैं। कपिल ने भी सेना में जाकर अपने माता-पिता का सपना पूरा किया और गायक बनकर अपना। अब वो अपनी पत्नी सौरभी के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35fmNPh

