
टेलीविजन का सबसे पॉपुलर सिंगिंग कंपटीशन इंडियन आइडल सीजन 11 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो की शुरुआत से पहले सिंगर नेहा कक्कड़ ने भगवान की पूजा-आरती कर शो का शुभारंभ किया है। इस दौरान उनके साथ शो के दूसरे जजेज और क्रू साथ में थे। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताते हैं कि इस शो के पहले सीजन से 10वें सीजन के विजेताओं के बारे में। अभिजीत सावंतइंडियन आइडल का पहला सीजन साल 2004-05 में हुआ था और अभिजीत सावंत पहले इंडियन आइडल विनर बने थे। इस बड़ी जीत के बाद उन्हें काफी अटेंशन मिला था और एक प्लेबैक सिंगर के रूप में अपना करियर भी शुरू किया था। वह 2005 में अपना अल्बम आपका अभिजीत और साल 2007 में जुनून लेकर आए थे। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी दिखाई दिए थे।संदीप आचार्य2005-2006 में हुए इंडियन आइडल सीजन-2 में भी जज की कुर्सी में अनु मलिक, फराह खान और सोनू निगम थे। इस बार संदीप आचार्य विनर रहे। ट्रोफी जीतने के बाद उन्होंने सोनी बिग के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। बीमारी की वजह से 2013 में संदीप का निधन हो गया था।प्रशांत तमांगइंडियन आइडल के तीसरे सीजन में दार्जिलिंग के प्रशांत तमांग विनर के रूप में उभरकर आए। सिंगिंग के अलावा उन्हें उनके शर्मीले स्वभाव और क्यूट लुक की वजह से पसंद किया गया था। इस सीजन के पावरफुल जज पैनल में जावेद अख्तर, अनु मलिक, अलीशा चिनॉय और उदित नारायण शामिल थे।सौरभी देबबर्माइंडियन आइडल के इतिहास में पहली बार सीजन 4 में किसी महिला को जीत का खिताब मिला था। त्रिपुरा की सौरभी देबबर्मा इंडियन आइडल 4 की विजेता चुनी गई थीं। इस सीजन में कैलाश खेर, सोनाली बेंद्रे, जावेद अख्तर और अनु मलिक जज की कुर्सी पर थे।श्रीराम चंद्रइंडियन आइडल का पांचवां सीजन श्रीराम चंद्र के नाम रहा। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और बेहतरीन सिंगिंग की वजह से वह सभी के फेवरिट बने रहे थे। इस सीजन में सुनिधि चौहान, सलीम मर्चेंट और अनु मलिक जज के रूप में थे।विपुल मेहताइंडियन आइडल 6 की ट्रोफी पंजाब के अमृतसर के विपुल मेहता के नाम रही। इस सीजन में जजों की लिस्ट में दिग्गज गायिका आशा भोसले भी शामिल थीं। उनके अलावा जज पैनल में अनु मलिक, सलीम मर्चेंट और सुनिधि चौहान भी मौजूद थीं।अंजना पद्मनाभनसाल 2013 में इंडियन आइडल सीजन-7 की शुरुआत हुई और इस बार बच्चों को अपना टैलंट आजमाने का मौका दिया गया। शो में एक से एक बढ़कर एक जूनियर टैलंट थे लेकिन अंजना पद्मनाभन विजेता चुनी गईं। इस तरह वह शो की पहली जूनियर आइडल बनीं। इस सीजन को विशाल-शेखर और श्रेया घोषाल ने जज किया था।अनन्या स्त्रीतम नंदाइंडियन आइडल के सीजन 8 की शुरुआत 2015 में हुई और इस बार फिर जूनियर टैलंट को मौका दिया गया। जूनियर आइडल के इस दूसरे सीजन में ओडिशा की 13 साल की अनन्या स्त्रीतम ने बाजी मारी। उन्होंने सीजन 7 में भी भाग लिया था लेकिन थिअटर राउंड में ही बाहर हो गई थीं। इस सीजन में सलीम मर्चेंट, विशाल ददलानी और सोनाक्षी सिन्हा जज की कुर्सी पर थे।एलवी रेवंतसाल 2016 में इंडियन आइडल का नौवां सीजन आया और इस सीजन में एलवी रेवंत विजेता था। ग्रैंड फिनाले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मौजूद थे जिन्होंने रेवंत को जीत की ट्रोफी दी।सलमान अलीइंडियन आइडल सीजन 10 के विनर सलमान अली बने। इस बार फिनाले में टॉप 5 प्रतिभागी थे लेकिन जीत सलमान को मिली। वहीं जज के रूप में नेहा कक्कड़, जावेद अली और विशाल ददलानी थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OvqEBI

