
बिग बाॅस का शो दिन पर दिन सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन घर के अंदर कोई न कोई हरकत दर्शकों को शो देखने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही कुछ हुआ इस सोमवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड की नॉमिनेशन प्रक्रिया में। इसमें बिग बॉस ने अलग-अलग कर तीन लोगों को चुना। इसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल थी। उस लड़के को इन दोनों लड़कियों में से किसी एक को नॉमिनेट करना था जबकि दूसरे को सेफ। लड़कियों को उस लड़के को अपनी बातों से रिझाना था। जानिए इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?पारस छाबड़ा- माहिरा शर्मा - शहनाज गिलसबसे पहले पारस, माहिरा और शहनाज गिल आए। माहिरा कहती हैं- इस घर में लड़के हैं और लड़कियां है.. इतने में पारस कहते हैं कि क्या मैं आपको पसंद हूं ? इस पर माहिरा कहती हैं- हां आप मुझे पसंद हैं और आप मुझ पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। आपके लिए मेरी फीलिंग एक दम रीयल हैं, क्योंकि मेरे लिए कनेक्शन मैटर करते हैं। मेरे को कनेक्शन दिल से फील हुआ तो मैं आपकी तरफ आई। इसके बाद पारस शहनाज से पूछते हैं कि आप कुछ कहना चाहती हैं तो शहनाज कहती हैं- आप पहले मुझे अटेंशन दे रहे थे तो मुझे अच्छा लगता था। इसके बाद पारस कहते है कि आपने कहा कि अगर पारस मेरा ब्वॉयफ्रेंड है तो मुझे माहिरा से प्रॉब्लम है। लेकिन आप दिन भर लड़कों के साथ बैठो तो। इसके बाद शहनाज कहती हैं कि मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को हर किसी लड़की से बात नहीं करने दूंगी। इस पर पारस कहते हैं कि अगर आपको माहिरा से दिक्कत है तो मुझे टाइम दो। इस पर शहनाज कहती हैं कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं लॉयल नहीं हूं। इस पूरी बातचीत के बाद पारस ने शहनाज को नॉमिनेट कर माहिरा को सेफ कर लिया।सिद्धार्थ शुक्ला- आरती- रश्मि देसाईइसके बाद दूसरे नंबर में सिद्धार्थ, रश्मि और आरती की तिकड़ी आई। आरती कहती हैं- मुझे एक मौका चाहिए, आप मुझे बचा सकते हैं तो। इसके बाद रश्मि कहती हैं कि सिद्धार्थ हम दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं और मैं सच में चाहती हूं कि हमारी दोस्ती पहले से बेहतर हो जाए। लंबी बात के बाद सिद्धार्थ ने कहा कि मेरे दो-ढाई सालों में रश्मि से नहीं बन पाई तो इतने दिनों में क्या बनेगी। इसलिए मैं रश्मि को नॉमिनेट करता हूं जबिक आरती को सेफ।सिद्धार्थ डे- शेफाली- दलजीतसिद्धार्थ डे से शेफाली बग्गा कहती हैं- अभी तक जो भी हमारा कनेक्शन बना है वो बेहद स्ट्रॉन्ग हैं और आप मुझे बेहद पसंद हैं। इसके बाद शेफाली बालकनी से एक फूल सिद्धार्थ डे को देती हैं। वहीं इसके बाद सिद्धार्थ दलजीत से कहते हैं कि आप बताओ। इस पर दलजीत कहती हैं- मुझे लगता है कि मैं बहुत साफ हूं और मेरी आपसे कोई भी निजी दुश्मनी नहीं है। इसके साथ ही जो आपका और मेरा कनेक्शन है वो बहुत ही कमाल का है। मैंने आपको कहा था कि आप जो भी फैसला लें वो सोच समझकर लें और मैं उम्मीद करती हूं आप सही फैसला लेंगे। दोनों की बात सुनकर अंत में सिद्धार्थ ने दलजीत को नॉमिनेट कर दिया।आसिम- देवोलीना- कोएना मित्रा और अबू मलिकआखिर में बिग बॉस ने आसिम और अबू से कहा कि वो मिलकर फैसला करें कि उन्हें कोएना और देवोलीना में से किसे नॉमिनेट करना है। आसिम से देवोलीना कहती हैं कि आपको ऐसा लगता होगा कि मैं आपसे निजी दुश्मनी निकालती हूं, लेकिन वो एक टास्क था। इसके जवाब में आसिम कहते हैं- मैं आपकी बात से सहमत हूं लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए की अगर किसी के गले पर आप हेयर रिमूवर क्रीम लगा रहे हैं तो वो बर्न हो जाएगा। हम यहां काम करने आए हैं, सफर करने नहीं आए हैं। देवोलीना के बाद कोएना के लिए आसिम ने कहा- आप तब से एक ही बात कह रही है कि गिव अप कर दिया, गिव अप कर दिया, क्या और कोई बात नहीं है आपके पास। आपने इस टास्क की शुरुआत ही उस टास्क से की है। मुझे कुछ नया बताओ। दोनों ने आपसी सहमति से कोएना को नॉमिनेट कर दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vn3Pl1

