Superstar Singer: सुपर फिनाले में असम के हर्षित नाथ का धमाका, मिला ये इनाम

Mohit
0

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) के सुपर फिनाले में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने धमाका ही कर दिया। हर्षित ने फिनाले में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। परफॉर्मेंस के दौरान सभी जज, गेस्ट और ऑडियंस झूमते नजर आए। इस शो की विजेता कोलकाता की 9 साल की प्रीति भट्टाचार्य रहीं। उन्हें सुपरस्टार सिंगर की ट्रॉफी साथ 15 लाख रुपए मिले। इसके अलावा सभी बच्चों को 2-2 लाख रुपए का चेक स्कॉलर्शिप के तौर पर दिया गया। शो में हर्षित नाथ का सफार शानदार रहा है। वे शो में एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आए हैं। हर्षित जब से शो में आए हैं उनके अंदर काफी प्रोग्रेस देखने को मिली। उनका एक भी परफॉर्मेंस ऐसा नहीं रहा है जिसमें जजों और शो में आए गेस्ट ने उनकी तारीफ ना की हो। शो में लगभग हर हफ्ते उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। साथ ही उन्हें कई बार सुपर मेडल्स भी मिल चुके हैं। अपने परफॉर्मेंस की बदौलत हर्षित ने न केबल असम बल्कि देश के करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। वहीं विजेता प्रीति की बात करें तो प्रीति का भी सफर शो में शानदार रहा है। बता दें कि हर्षित और प्रीति ने शो में कई डूएट परफॉर्मेंस दिया था। साथ ही दोनों बच्चे नितिन की टीम से हैं। फिनाले की बात करें तो सुपरस्टार सिंगर का सुपर फिनाले धमाकेदार रहा। इसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही थी। सुपर फिनाले किसी कंसर्ट की तरह हुआ। जहां हजारो लोग उपस्थित थे। रविवार (6 अक्टूबर) को नन्हे सिंगर्स के बीच संगीत का महासंग्राम देखने को मिला। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बता दें कि ये म्यूजिकल शो जून 2019 से टॉप रेटिंग पर है। सुपर फिनाले में संगीत जगह के जाने माने लोग नजर आए। इसके साथ ही शो के सभी जज हिमेश रेशमिया, अल्का याग्निक और जावेद अली ग्रैंड परफॉर्मेंस दिया। फिनाले में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने भी अपने कॉमेडी से धमाल मचा दिया। उनकी कॉमेडी से सभी लोग हंसी से लोटपोट होते नजर आए।गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो था। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए थे। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली रहे। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली रहे। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया था। जिसमें चार गुरु को रखा गया था। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल रहे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35nhDAS

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top