BIgg boss 13: शो के दूसरे दिन चला दिल देने और तोड़ने का खेल

Mohit
0

छोटे पर्दे पर बिग बॉस 13 ने शुरुआत के साथ ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। पहले दिन जहां घर की मालकिन यानी अमीषा पटेल ने राशन के लिए अजीबोगरीब टास्क करवाया तो वहीं शो के दूसरे दिन भी काफी कुछ अलग और खास देखने को मिला। शो के दूसरे दिन की शुरुआत हुई शाहरुख खान के गाने रुक जा ए दिल दीवाने से। इसके कुछ देर बाद एक टास्क दिया गया। जिसमें सबसे पहले लड़कियों को टास्क दिया गया। जिसमें लड़कियों को पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और अबु मलिक में से किसी एक को दिल देना था, लेकिन इसके साथ ही बिग बॉस ने शर्त रखी की आपको दिल उसको ही देना पड़ेगा, जिससे आपका कनेक्शन हो। चूंकि बीते एपिसोड में सिद्धार्थ डे और आसिम रिआज को ब्लैक हॉर्ट मिला था ऐसे में वो इस प्रकिया के हिस्से नहीं बने। इस प्रक्रिया में दलजीत, रश्मि देसाई, कोएना, शेफाली और माहिरा शर्मा ने पारस को अपना दिल दिया। इसके बाद आरती और देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपना दिल दिया। वहीं शहनाज गिल ने अबु मलिक को अपना दिल दिया। दिल देने के साथ ही सभी लड़कियों को वजह भी बतानी थी। ऐसे में सभी लड़कियों ने अपनी अपनी वजहें भी बताईं। जैसे ही ये प्रक्रिया खत्म हुई उसके बाद बिग बॉस ने बताया कि ये एक नॉमिनेश प्रकिया है। जिसमें अब जिन लड़कों के पास एक से अधिक दिल हैं वो सिर्फ एक ही दिल रख सकते हैं। यानी बाकी दिलों को उन्हें नष्ट करना होगा। ऐसे में शहनाज सबसे पहले सेफ हो गईं क्योंकि अबु मलिक के पास सिर्फ एक ही दिल था। वहीं पारस और सिद्धार्थ शुक्ला को दिल तोड़ने पड़े। ऐसे में पारस और सिद्धार्थ के दिल तोड़ने के बाद देवोलीना, रश्मी, शेफाली, कोएना और दलजीत नॉमिनेट हुईं। यानी सिद्धार्थ और पारस ने आरती सिंह और माहिरा शर्मा को सेफ किया।नॉमिनेश के दौरान पारस ने शेफाली का भी दिल नष्ट किया। इसके साथ ही पारस ने वजह देते हुए कहा कि चूंकि वो हमेशा रोती रहती हैं और मुझे रोंदू लोग नहीं पसंद हैं। ये बात शेफाली को बिलकुल भी पसंद नहीं आई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। हालांकि कुछ देर बाद दोनों ने बातचीत करके इस बहस को शांत किया और जब शेफाली रो पड़ीं तो पारस ने उन्हें गले लगा लिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2mRR9G5

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top