
अमेरिकन म्यूजिक लवर्स के खुशखबरी है। प्रसिद्ध अमेरिकन बैंड American Metalcore Giants As I Lay Dying भारत में अपनी प्रस्तुति देने आ रहा है। इस बैंड द्वारा असम के गुवाहाटी शहर में आयोजित होने जा रहे फायरबाल कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी। इस बारे में इंडियन म्यूजिक डायरिज द्वारा अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी गई है।बताया गया है कि यह बैंड अपने कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी 2020 को असम के गुवाहाटी शहर में करेगा। हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी समय के साथ आती रहेगी। आपको बता दें कि As I Lay Dying अमेरिका का हेवी मेटल बैंड है जिसका कार्यालय कैलिफोर्निया के सेन डियागो में है। इस बैंड की शुरूआत टिम लेंबेसिस द्वारा साल 2000 में की गई थी और पूरा 2001 में हुआ। यह बैंड अब तक अपने 7 एल्बम, 1 स्पिलिट एल्बम तथा 2 कंपिटिशन एल्बम जारी कर चुका है। इस बैंड में Tim Lambesis, Jordan Mancino, Phil Sgrosso, Nick Hipa और Josh Gilbert सदस्य हैं।आपको बता दें कि फायरबाल गुवाहाटी में लगने वाला सबसे बड़ा वार्षिक फेस्टिवल है। इसका आयोजन गुवाहाटी स्थित पंजाबाड़ी इलाके के शिल्पग्राम में रोक्का रोला इवेंट्स द्वारा किया जाता है। इस फेस्टिवल शुरूआत 2008 में की गई थी जिस दौरा कई बैंड ने एकसाथ प्रस्तुति दी थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33HVY4w

