इस खूबसूरत संगीतकार ने जीता मुकाबला, अब नागालैंड में मचाएंगी धूम

Mohit
0

संगीतकार संजीता भट्टाचार्य ने टिकट टू हॉर्नबिल का दिल्ली एडिशन जीत लिया है, अब वो असम के दिमापुर में अपनी प्रस्तुति देंगी। संजीता स्वतंत्र लेखक व गीतकार हैं जिन्होंने नागालैंड सरकार द्वारा गुरूग्राम के हार्ड रॉक कैफे में आयोजित ​कराए गए Task Force For Music and Arts (TaFMA) में जीत दर्ज की है।इस बारे में नागलौंड सरकार द्वारा विजेता रही संजीता का नाम TaFMA Twitter अकाउंट पर ट्वीट भी किया है। जिसके बाद उन्हें अब दिमापुर में आयोजित होने जा रहे Hornbill Music Festival में अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।भारतीय क्लासिकल म्यूजिक से अपनी शुरूआत करने वाली संजीता सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं तथा दिल्ली की रहने वाली है। उन्होंने धीरे धीरे करके अपना मुकाम Jazz, Rhythm और Blues, Soul, Bossa Nova तथा Flamenco में बनाया है।प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हॉर्नबिल म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन नागालैंड के दिमापुर में 1 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है। यह फेस्टिवल 10 दिसंबर तक चलेगा। इस फेस्टिवल का आयोजन State Tourism and Art & Culture Departments द्वारा किया जा रहा है।हालांकि इससे पहले टिकटू टू हॉर्नबिल नेशन एडिशन का आयोजन 7 नवंबर को बैंगलुरू किया जा रहा है। Ticket to Hornbill एक इवेंट है जिसका आयोजन देश विभिन्न शहरों में स्थित Hard Rock Cafe outlets में किया जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2o5MvVG

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top