
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने ऐसा टॉप पहन लिया जिसको लेकर लोग भड़के लोगों ने खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। वाणी ने जो ड्रेस पहनी थी उसपर राम लिखा था। वाणी के खिलाफ ये शिकायत एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता रमा सावंत ने कहा कि वाणी कपूर को अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया गया था।वाणी ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पोस्ट की थी। इस फोटो में आप साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वाणी क्रॉप टॉप पहने हुए है जिस पर ‘हरे राम’ प्रिंट है। इसी ड्रेस पर आपत्ती जताते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना की। ट्विटर यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया उनका ये रवैया धार्मिक असंवेदनशीलता को दर्शाने वाला है।इसको लेकर मुंबई के एक निवासी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी जिसमें कहा गया है कि वाणी ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इतना ही नहीं बल्कि वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने वाणी को बायकॉट करने की बातें शुरू कर दी हैं। इन लोगों का आरोप है कि वाणी ने जानबूझकर भगवान का नाम खराब करने की कोशिश की है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35zzGTo

