Dance Plus 5: बिहार के Suraj Bhargava और प्रियंका की टॉप-16 में धमाकेदार एंट्री, मिली ग्रीन ट्रॉफी

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 में बिहार के रहने वाले सूरज भार्गव और उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की जोड़ी ने धमाका ही कर दिया। 23 नवंबर को प्रसारित पांचवें एपिसोड में दोनों बेहद ही शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही दोनों ने टॉप-16 में धमाकेदार एंट्री भी कर ली। टॉप-16 में शानदार एंट्री करने पर ग्रीन ट्रॉफी दी गई। अपने परफॉर्मेंस में दोनों ने ए दिल है मुश्किल गाने पर धमाका ही कर दिया। परफॉर्मेंस देख सभी जजों ने खूब तारीफ की। कैप्टन करिश्मा चौहान ने अपने कमेंट में कहा आपके एक्सटेंशन बहुत अच्छे हैं। ये मेरे लिए कबीर सिंह वाला परफॉर्मेंस है। इसके बाद रेमो ने दोनों से पूछा आप दोनों सिर्फ अच्छे हैं या कुछ और। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा हम लोग कपल हैं। इसके साथ ही जज सहित सभी दर्शकों ने ताली बजाकर उन्हें बधाई दी। पुनीत ने कहा डांस प्लस ने बना दी जोड़ी। इसके बाद रेमो ने दोनों को बधाई देते हुए कहा, आप दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं। साथ ही दोनों ने बहुत अच्छा डांस किया। बता दें कि गया के सूरज मुंबई में छह साल स्ट्रगल के बाद देश के चर्चित डांस रियलिटी शो में भाग ले रहे हैं। डांस शो हर शनिवार और रविवार की रात 08.00 बजे से शुरू होता है। मार्च 2020 में इसका फाइनल मुकाबला होगा। बता दें कि शो में देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसके बाद 16 कंटेस्टेंट का चयन किया जाएगा। सूरज ने बताया कि उसने डांस की ट्रेनिंग डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस से ली है। ट्रेनिंग के बाद दो साल तक साथ में काम भी किया। उन्होंने कहा कि इस शो को रेमो डिसूजा ने तैयार किया है। पिछले चारों सीजन से यह अलग है। बता दें कि डिस्टेंस कोर्स के जरिए सूरज ने अपनी स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज से पूरी की। इंटर की परीक्षा देने के बाद ही वे मुंबई की ओर रूख कर गए। फैमिली का पूरा स्पोर्ट सूरज को मिला। सूरज के पिता प्रकाश ज्योतिषी स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के व्यवस्थापक हैं। माता सरोज देवी गृहिणी है। सभी पंदरिवा चौक के रहने वाले है। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता भी गदगद है। उन्होंने कहा कि सूरज ने काफी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है। डांस प्लस सीजन 05 में वह विजेता बने, यही कामना है। कहा कि लंबे अर्से के बाद बेटे के डांस को टीवी पर देखेंगे। यह डांस प्लस का पांचवां सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कैप्टंस को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुडऩे के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rlbDsK

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top