
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब 2 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। वो कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं, इस कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें आईसीयू में भी शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। अब लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है। रचना ने बताया है कि वह अभी काफी अच्छी हैं। हम सब खुश हैं। जब रचना से पूछा गया कि लता मंगेशकर अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी तो उन्होंने कहा कि डिस्चार्ज होने से ज्यादा मायने अभी यह है कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।इससे पहले भी लता मंगेशकर के परिवारवालों ने कहा था कि प्रिय दोस्तों, आपको जानकारी देते हुए हमें खुशी है कि आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की वजह से लता दीदी अब बेहतर हैं। हमारे साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया। स्वर्गीय असमिया गायक भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल ने साल 2012 में उनके पति और लगा मंगेशकर को लेकर एक खुलासा कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि लता मंगेशकर का असम के मशहूर गायक भूपेन हजारिका से अफेयर था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर उनके पति भूपेन से बेइतंहा प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं और यही नहीं प्रियंवदा पटेल ने तो यहां तक कहा था कि लता की वजह से ही उनका और उनके पति का तलाक हुआ था।असम के एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू में पटेल ने लता और हजारिका के रिश्ते के टूटने की वजह का भी खुलासा किया था। उन्होंने यह बात अपनी आत्मकथा मोई एती जजाबार में भी लिखी है। हालांकि इस बारे में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो अभी पता नहीं लेकिन स्व. असमिया गायक भूपेन हजारिका के जीवन के पन्ने हर अंक में नई कहानी कहते हैं।पत्नी और अपने परिवार से अलग होने के बाद भूपेन हजारिका मरते दम तक निर्माता निर्देशक कल्पना लाजिमी के साथ रहे। हजारिका और लाजमी विवाहित हैं या नहीं, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई । वैसे दोनों की उम्र में 28 साल का अंतर था। हजारिका ने अपनी फिल्म व टेलीविजन कम्पनियां, बैंक खाते और निजी कम्पनी खाते, निवेश, नकद राशि, सोने के आभूषण और भारत व दुनियाभर में फैली अपनी सम्पत्ति सब कुछ मरने के बाद कल्पना लाजमी के नाम लिख दी थी जिसको लेकर भी उनके परिवार में बहुत विवाद हुआ था।गौरतलब है कि 5 नवंबर, 2011 को असम सम्राट और संगीत के पुरोधा भूपेन हजारिका का निधन हो गया था। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण, संगीत-नाटक अकादमी रत्न पुरस्कार और भारत रत्न से नवाजे जा चुके हजारिका साहब ने कई फिल्मों और भाषाओं में अपना अनुपम संगीत दिया। फिल्म रूदाली के संगीत को लोग आज भी याद करते हैं। हजारिका के पत्नी के इस खुलासे पर लता आज भी मौन हैं लेकिन लोग इस बात को जानने के लिए हमेशा परेशान रहते हैं कि संगीत की इस देवी ने आखिर सबकुछ होने के बावजूद शादी क्यों नहीं की?
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pVWP3w

