
बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स शो में से एक 65वें फिल्मफेयर की घोषणा हो चुकी है। ऐसा पहली बार होगा जब यह शो मुंबई में न होकर कहीं और होगा। आपको बता दें किअसम सरकार ने टाइम्स ग्रुप के साथ MoU साइन किया है ताकि गुवाहाटी अगले साल इस शानदार इवेंट को होस्ट करें।मुख्यमंत्री ने की घोषणाइसके साथ ही यह ऑफिशल घोषणा कर दी गई कि इस बार गुवाहाटी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करने जा रहा है। इसकी घोषणा खुद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की है।एमओयू पर किया साइनBennett, Coleman and Company Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन और दीपक लांबा ( Worldwide Media Pvt. Ltd के सीईओ) असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के पर्यटन मंत्री चंदन ब्रह्मा, असम टूरिज़म डिवेलपमेंट के चेयरमैन जयंता माला बरुआ और असम सरकार के पर्यटन विभाग के कमिश्नर और सेक्रेटरी एम. अंगामुथु ने मिलकर इस MoU पर साइन किया है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KVueCu

