
स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में बिहार के रहने वाले सूरज और उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की जोड़ी ने स्टेज पर धमाका ही कर दिया। 16 नवंबर को प्रसारित तीसरे एपिसोड में दोनों ने बेहद ही शानदार प्रस्तुति दी। दोनों धर्मेंश की टीम से हैं।दोनों ने यूं शबनमी पहले नहीं थी चांदनी गाने पर शमां ही बांध दिया। दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक थी। सभी कैप्टन सहित सुपर जज रेमों डूसूजा ने दोनों की खूब तारीफ की। इसके साथ ही दोनों का चयन शो में अगले राउंड के लिए कर लिया गया। बता दें कि गया के सूरज मुंबई में छह साल स्ट्रगल के बाद अब वह देश का चर्चित डांस के रियलिटी शो में पार्टिशिपेट कर रहे हैं। नौ नवंबर से स्टार प्लस पर शुरू हुए रियलिटी शो डांस प्लस सीजन 05 में गया के पंदरिवा चौक के रहने वाले सूरज भार्गव भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। साथ ही वे मगध का नाम राेशन कर रहे हैं। डांस का शो हर शनिवार और रविवार की रात 08:00 बजे से शुरू होता है। मार्च 2020 में इसका फाइनल मुकाबला होगा। बता दें कि शो में देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसके बाद स्टूडियों रोड और फिर मेगा शो के लिए 16 कंटेस्टेंट का चयन किया जाएगा। सुरज ने बताया कि उसने डांस की ट्रेनिंग डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस से ली है। ट्रेनिंग के बाद दो साल तक साथ में काम भी किया। कहा कि इस शो को रेमो डिसूजा ने तैयार किया है। पिछले चारों सीजन से यह अलग हैं। बता दें कि डिस्टेंस कोर्स के जरीए सूरज ने अपनी स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज गया से पूरी की। इंटर की परीक्षा देने के बाद ही वह मुंबई की ओर रूख कर गया। फैमिली का पूरा स्पोर्ट सूरज को मिला।सुरज के पिता प्रकाश ज्योतिषी स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के व्यवस्थापक हैं। माता सरोज देवी गृहिणी है। सभी पंदरिवा चौक के रहने वाले है। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता भी गदगद है। कहा कि सूरज ने काफी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है। डांस प्लस सीजन 05 में वह विजेता बने, यही कामना है। कहा कि लंबे अर्से के बाद बेटे के रियलिटी डांस को टीवी पर देखेंगे।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OvjHyR

