Indian Idol: झारखंड की निधि कुमारी ने प्यारेलाल के सामने किया धमाका, मिली खूब तारीफें

Mohit
0

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) के सीजन 11 के महासंग्राम में झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली निधि कुमारी (Nidhi kumari) ने टॉप 15 में धमाकेदार एंट्री के बाद धमाल मचा रही हैं। निधि न सिर्फ शहर, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन कर रही है। 16 नवंबर को प्रसारित 11वें एपिसोड में निधि ने धमाका ही कर दिया। इस एपिसोड में म्यूजिक डायरेक्टर प्यारेलाल और उनकी पत्नी आई थीं। बता दें कि इंडियन आइडल के जज अनु मल्लिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी को निधि ने अपनी गायकी से इम्प्रेस कर गोल्डन माइक हासिल किया था।निधि ने अपने परफॉर्मेंस में पहले हंसता हुआ.. नुरानी चेहरा, फिर रोज शाम आती थी मगर ऐसी न थी गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी जज और गेस्ट प्यालेलाल झूमते नजर आए। परफॉर्मेंस के बाद प्यारेलाल और सभी जजों ने निधि कुमारी की खूब तारीफ की।बता दें कि निधि ने शो में मिले गोल्डन माइक को माता-पिता को दिया। इसके बाद उसे अपने घर के पूजा रूम में भगवान का चरणों में रख दिया। निधि के पिता संजय कुमार चक्रधरपुर रेल मंडल के पर्सनल विभाग में चीफ ओएस हैं।निधि का जन्म चक्रधरपुर के इतवारी बाजार काली मंदिर के समीप रेलवे क्वार्टर में हुआ था। निधि ने कक्षा एक से दस तक की पढ़ाई रेलवे इंगलिश स्कूल से की। इसके बाद निधि ने केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर से इंटर आर्ट्स विषय की पढ़ाई की। फिलहाल निधि अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में ही रह कर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से शिक्षक डॉ. सनातन दीप के मार्गदर्शन में संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। मां रीता कुमारी गृहिणी हैं। निधि की बड़ी बहन नेहा कुमारी और एक छोटा भाई उत्कर्ष कुमार है।वर्ष 2016 में भी निधि इंडियन आइडल सीजन नौ के फाइनल ऑडिशन के लिए चयनित हुई थीं। तब कोलकाता में निधि का ऑडिशन हुआ था। प्लेबैक सिंगर सोनू निगम, संगीतज्ञ अनु मलिक व फरहान ने चयन किया था। फाइनल ऑडिशन मुंबई में हुआ था। निधि क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। बावजूद निधि हिम्मत नहीं हारी और संगीत का रियाज पहले से अधिक करने लगीं।निधि ने पहला ऑडिशन जमशेदपुर में दिया। इसके बाद दूसरा और तीसरा ऑडिशन कोलकाता में हुआ। चौथे और पांचवें राउंड में कोलकाता से गोल्डन कार्ड लेकर निधि मुंबई पहुंचीं। छठे राउंड में निधि ने सुपर 60 में जगह बनाई। सातवें राउंड में सुपर 35 में पहुंच गईं। आठवें राउंड में गोल्डन माइक मिला। इस तरह टॉप 15 में पहुंच गईं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KA1krE

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top