KBC की हाॅट सीट पर धमाल मचाएंगी Hima Das, साथ देंगे Virender Sehwag

Mohit
0

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर आज गोल्डन गर्ल हिमा दास नजर आएंगी। धिंग एक्सप्रेस के नाम मशहूर हिमा ने कुछ ही दिनों पहले इंटरनेशनल चैंपियनशिप्स में लगातार 6 गोल्ड मेडल जीते थे। अब वो अमिताभ बच्चन द्वारा हॉस्ट किए जाने वाले मशहूर कार्यक्रम में नजर आने वाली है।आपको बता दें कि हाल ही अमिताब बच्चन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमे उनके साथ हिमा दास, दुती चंद और ​वीरेंद्र सहवाग नजर आ रहे थे। अभी वो केबीसी का नया एपिसोड शूट कर रहे हैं। इस एपिसोड में दुती चंद और हिमा दास अपने संघर्ष की कहानी भी बताएंगी।कर्मवीर स्पेशल एपिसोड को लेकर हिमा दास ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बिग बी, सहवाग और दुती चंद के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हिमा दास और दुती चंद का नाम Athletics Federation of India द्वारा टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए भी अनाउंस किया जा चुका है।हिमा दास इसी के साथ अब तक लगातार 6 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। धिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हो चुकी हिमा ने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए उनकी सहायता हेतु देश के लोगों को आगे आने का आह्वान भी किया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कि हिमा ने कब और किस रेस में पहले पांच गोल्ड मेडल जीते थे— हिमा ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल 2 जुलाई को पौलेंड में आयोजित Poznan Athletics Grand Prix 200m race में जीता था। यह रेस उन्होंने 23.65 सेकेंड में पूरी की थी। धिंग एक्सप्रेस ने अपना दूसरा मेडल 7 जुलाई को पौलेंड में ही Kutno Athletics Meet में 200 मीटर रेस को 23.97 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था। हिमा ने तीसरा मेडल 13 जुलाई को चेक रिपब्लिक में आयोजित Kladno Memorial Athletics Meet आयोजित रेस को 23.43 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था। धिंग एक्सप्रेस ने चौथा गोल्ड चेक रिपब्लिक में ही 17 जुलाई को आयोजित Tabor Athletics Meet में 200 मीटर रेस को 23.25 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था। हिमा ने पांचवा गोल्ड मेडल चेक रिपब्लिक में आयोजित 400 मीटर रेस को 52.09 सेकेंड में पूरा करते हुए जीता था। हिमा ने छठा गोल्ड मेडल अब चेक रिपब्लिक में 17 अगस्त को आयोजित 300 मीटर रेस Athleticky Mitink Reiter 2019 में जीता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34kaT5h

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top