Superhit फिल्म देने वाले मधुर भंडारकर अब Assam की खूबसूरती को करेंगे कैमरे में कैद

Mohit
0

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित मधुर भंडारकर जल्द ही ऐसी फिल्म बना सकते हैं, जिसमें असम की खूबसूरती दिखाई देने वाली है। सूत्रों की मानें तो मधुर भंडारकर ने इसके बाबत असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात भी की है और मुख्यमंत्री ने फिल्मकार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।दरअसल असम सरकार राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देकर राज्य का विकास करना चाहती है। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं देने के लिए भी काम चल रहा है। सरकार का कहना है कि सभी फिल्म मेकर्स को असम में तभी बुलाया जा सकता है जब उन्हें यहां कम से कम परेशानी हो और शूटिंग के उद्देश्य से ज्यादा जगहों पर भटकना न पड़े।इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत फिल्मकारों को सभी जरूरतों की मंजूरी एक जगह से मिल सकेगी। इसके लिए कई शीर्ष फिल्मकारों से सलाह भी ली जा रही है। अब देखना होगा कि मधुर भंडारकर का ये प्रोजेक्ट कब शुरू होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NvYJQ9

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top