
स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में The Ace क्रू ने धमाका कर दिया। इस क्रू ने फिल्म बॉर्डर के गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। अपने परफॉर्मेंस में The Ace क्रू ने फिल्म बॉर्डर के वार सिक्वेन्स को दिखाया। यह एक्ट इतना धमाकेदार था कि गेस्ट सहित सभी जजों ने खूब तारीफ की। इसके साथ ही The Ace को टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री भी मिल गई। परफॉर्मेंस के दौरान शो में आए गेस्ट सनी देओल और सुनील शेट्टी की आंखे नम होती दिखी। इस शानदार परफॉर्मेंस को दोनों गेस्ट सहित सुपर जज रेमो और सभी कैप्टनों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। बता दें कि यह क्रू कैप्टन सुरेश मुकुंद की टीम में हैं।अपने कमेंट में सनी देओल ने कहा, It is so beautiful. बहुत अच्छा था। इसके बाद सनी ने इस फिल्म से अपने जुड़ने की कहानी बताई। इसके बाद तारीफ करते हुए सनी ने कहा कि आपलोगों ने बहुत अच्छा किया। साथ ही इनके कैप्टन सुरेश की भी खूब तारीफ की। इसके बाद सुनील शेट्टी ने कहा बहुत इमोशनल था। आपलोगों ने बहुत अच्छा किया। इसके बाद रेमो ने इस परफॉर्मेंस के लिए इस क्रू को डबल प्लस दिए। इसके बाद रेमो ने भी इस क्रू की खूब तारीफ की साथ सुरेश की भी तारीफ की। इसके बाद रेमो ने इस क्रू को स्टेज के ऊंचाई वाले स्थान पर जाने को कहा और घुटनों पर बैठकर अभिवादन किया। इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस क्रू को टोटल 50 अंक मिले।बता दें कि इस क्रू में चार कोरियोग्राफर हैं। ऑडिशन में क्रू के डांसर रोहन ने बताया ACE का फुलफॉर्म है Artist Creating Elements. इसमें हम सात स्टाइल Enclude करते हैं। इस क्रू को बनाने के लिए हमने 11 स्टेट और 14 सिटी में जा जाकर एक-एक कंटेस्टेंट को लाए हैं और क्रू को तैयार किया है। ऑडिशन में इनके परफॉर्मेंस से पहले एक वीडियो दिखाया गया था जिसमें इस क्रू के बनने की कहानी दिखाई गई। जिसमें रोहन पाल (Rohan Pal), रुबेन लामा (Reuben Lama) से मिले हैं और इस क्रू के लिए देशभर में घूम-घूम कर डांसरों को जोड़ते हैं। इस दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों में जाते हैं। इनकी सोच बेस्ट डांस क्रू बनाने का था। इस तरह इस क्रू में 11 राज्यों के डांसर जुड़ जाते हैं। इस क्रू की ये खासियत है कि इसमें भारत के अलग-अलग फ्लेवर के डांसर हैं। जो शो में इंडिया के सामने धमाल मचाएंगे। गौर हो कि रुबेन और रोहन कोरियोग्राफर भी हैं।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3933qdU

