
स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सिक्किम के रहने वाले आर्मी के जवान भीम बहादुर छेत्री (Bhim Bahadur Chettri) इस हफ्ते प्रसारित होने वाले एपिसोड में धमाका करते नजर आएंगे। इस हफ्ते भी वे शानदार प्रस्तुति देंगे। इस हफ्ते फिल्म Street Dancer 3D के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आएंगे। दोनों इस एपिसोड में धमाल मस्ती करते नजर आएंगे। यह एपिसोड 21 दिसंबर को प्रसारित किया जाएगा।पिछले हफ्ते भी भीम ने अपने डांसिंग से धमाका ही कर दिया। 14 दिसंबर को प्रसारित एपिसोड में उन्होंने शानदार प्रस्तुति दी। भीम ने फिल्म धड़कन के तुम दिल की धड़कन में गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। भीम की प्रस्तुति को अभिनेता सुनील शेट्टी ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। साथ ही उन्होंने भीम को सैल्युट दिया और खूब तारीफ की। इस हफ्ते शो में गेस्ट के रूप में बॉलीबुड अभिनेता सनी देओल और सुनील शेट्टी आए थे।अपने कमेंट में सुनील शेट्टी ने कहा, Brilliantly Choreograph और ये सैल्युट था एक रियल हीरों के लिए। आपने बहुत शानदार परफॉर्मेंस दिया। आप स्टेज पर दिखते भी बहुत अच्छे हो। और एक फौजी होने के साथ आपने ऐसा परफॉर्मेंस दिया है मैं ये जरूर कहुंगा कि आपने हमारे दिलों में एक छाप छोड़ दी है। परफॉर्मेंस और कोरियोग्राफी बहुत अच्छी थी। इसके बाद सनी देओल ने भी भीम की खूब तारीफ की। इसके बाद कैप्टन धर्मेंश और रेमो ने भी भीम की खूब तारीफ की। इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए भीम को 38 अंक मिले।ईस्ट सिक्कम के एक छोटे से गांव जितलांग के रहने वाले भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। आर्मी जवान (Army Jawan) भीम बहादुर छेत्री के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 25 साल के भीम ने अपने डांसिंग स्किल से सबको चकित कर दिया है। भीम पहले ऐसे जवान हैं, जिन्होंने डांस प्लस (Dance Plus) के मंच पर कदम रखा और ऑडिशन दिया।बता दें कि भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। आर्मी जवान भीम ने अपना जीवन भारत के नाम समर्पित कर दिया है और साथ ही अपने डांस के पैशन को भी जिंदा रखा है। भीम ने अपने जीवन में अब काफी संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/391efgM

