Dance Plus 5: बिहार के सूरज और प्रियंका ने असम की आंचल-सुजन के साथ मचाया धमाल

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 में बिहार के रहने वाले सूरज भार्गव और उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की जोड़ी ने असम के रहने वाली आंचल और नेपाल के रहने वाले सुजन की जोड़ी को धमाकेदार टक्कर दी। कैप्टन करिश्मा चौहान के चैलेंज राउंड में दोनों जोड़ियों ने एक साथ धमाकेदार प्रस्तुति दी। बता दें कि आंचल-सुजन डांस प्लस सीजन 4 के रनरअप रहे थे। वहीं सूरज भार्गव और प्रियंका की जोड़ी टीम सुरेश से हैं। दोनों जोड़ियों ने हाय रामा ये क्या हुआ गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया। परफॉर्मेंस के दौरान सभी जज वाह करते नजर आए। इस परफॉर्मेंस की सभी जजों ने खूब तारीफ की। इस परफॉर्मेंस के लिए सूरज भार्गव और प्रियंका की जोड़ी को 35 अंक मिले। इस एपिसोड में कोरियो ग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर गेस्ट के तौर पर आए थे।बता दें कि गया के सूरज मुंबई में छह साल स्ट्रगल के बाद देश के चर्चित डांस रियलिटी शो में भाग ले रहे हैं। सूरज ने बताया था कि उसने डांस की ट्रेनिंग डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस से ली है। ट्रेनिंग के बाद दो साल तक साथ में काम भी किया। बता दें कि डिस्टेंस कोर्स के जरिए सूरज ने अपनी स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज से पूरी की। इंटर की परीक्षा देने के बाद ही वे मुंबई की ओर रूख कर गए। फैमिली का पूरा स्पोर्ट सूरज को मिला। सूरज के पिता प्रकाश ज्योतिषी स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के व्यवस्थापक हैं। माता सरोज देवी गृहिणी है। सभी पंदरिवा चौक के रहने वाले है। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता भी गदगद है। उन्होंने कहा कि सूरज ने काफी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है। डांस प्लस सीजन 05 में वह विजेता बने, यही कामना है। कहा कि लंबे अर्से के बाद बेटे के डांस को टीवी पर देखेंगे। यह डांस प्लस का पांचवां सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कैप्टंस को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुडऩे के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/343cXxU

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top