19th ITA Award में असम के हर्षित नाथ का धमाका, प्रीति के साथ मिलकर बांधा समां

Mohit
0

सोनी टीवी पर प्रसारित किए गए 19th ITA Award में असम के हर्षित नाथ ने अपने सिंगिंग से धमाका ही कर दिया। हर्षित ने कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्जी के साथ ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां गाने पर समां ही बांध दिया। दोनों ने बेहद ही शानदार गाना गाया। अवार्ड शो में मौजूद टेलीविजन जगत के कलाकारों ने ताली बजाकर दोनों का उत्साह बढ़ाया। यह अवार्ड शो 8 दिसंबर को प्रसारित किया गया। बता दें कि हर्षित नाथ सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित हुए सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में कंटेस्टेंट थे। असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) शो में फिनाले तक गए थे। सुपर स्टार सिंगर का खिताब कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्जी ने जीता था। बता दें कि हर्षित जब से शो में आए थे उनके अंदर काफी प्रोग्रेस देखने को मिल थी। इसके दम पर ही वे शो के टॉप-6 बच्चों को टक्कर देते नजर आए थे। हर्षित शो में एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया था। उनका एक भी परफॉर्मेंस ऐसा नहीं रहा था जिसमें जजों और शो में आए गेस्ट ने उनकी तारीफ ना की हो। शो में लगभग हर हफ्ते उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। साथ ही उन्हें कई बार सुपर मेडल्स भी मिले थे। अपने परफॉर्मेंस की बदौलत हर्षित ने न केबल असम बल्कि देश के करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली।10 वर्षीय हर्षित नाथ की कहानी काफी दर्द भरी रही है। जब वे पहली बार सुपरस्टार सिंगर के स्टेज पर आए थे तब वे चप्पल पहनकर आए थे। उन्हें शो में उनके गुरु नितिन कुमार असम से लेकर आए थे। ऑडिशन के दौरान जजों ने ध्यान दिया था कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उनका परिवार एक जोड़ी नए जूते नहीं खरीद सकता था। यह बात काफी प्रमुखता से इस शो पर दिखी थी। बता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं। वे 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। जिसमें से उनके पिता 1500 रुपए मकान का किराया ही दे देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। सुपर फिनाले के बाद हर्षित अपने राज्य असम पहुंचे थे। जहां हर्षित का लोगों ने जोरदार स्वागत किया था। लोग हर्षित से साथ सेल्फी लिया था। लोगों का इतना प्यार देखकर वे काफी खुश हुए थे। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो था। इसमें 15 साल से कम उम्र केे बच्चे शामिल किए गए थे। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली रहे थे। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली थे। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया था। जिसमें चार गुरु को रखा गया था। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल थे। शो का सुपर फिनाले 6 अक्टूबर को प्रसारित किया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LyYqnd

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top