
स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री के बाद The Ace क्रू ने इस हफ्ते प्रसारित एपिसोड में धमाका कर दिया। बोनस बैट्ल राउंड में The Ace क्रू की टक्कर जनम क्रू से हुई। इस राउंड में दोनों क्रू ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। जनम क्रू ने हो रे पिया गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं The Ace क्रू ने पुकार फिल्म के KEY SARA SARA गाने पर धमाका ही कर दिया। फाइन सो डाउन को सभी जजों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस शो डाउन के विजेता The Ace क्रू बने। सुपर जज रेमो ने the ace की खूब तारीफ की। साथ ही इस क्रू को विजेता घोषित किया। इस जीत के लिए The Ace क्रू को 10 अंक मिले।आपको बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौत और जस्सी गिल बहुत जल्द पंगा में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीजिंग से पहले दोनों स्टार्स जमकर इसकी प्रमोशन कर रहे हैं। इसके चलते ही दोनों स्टार्स प्रमोशन के लिए टीवी रियालिटी शो डांस प्लस सीजन 5 के सेट पर आए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।बता दें कि इस क्रू में चार कोरियोग्राफर हैं। ऑडिशन में क्रू के डांसर रोहन ने बताया ACE का फुलफॉर्म है Artist Creating Elements. इसमें हम सात स्टाइल Enclude करते हैं। इस क्रू को बनाने के लिए हमने 11 स्टेट और 14 सिटी में जा जाकर एक-एक कंटेस्टेंट को लाए हैं और क्रू को तैयार किया है। ऑडिशन में इनके परफॉर्मेंस से पहले एक वीडियो दिखाया गया था जिसमें इस क्रू के बनने की कहानी दिखाई गई। जिसमें रोहन पाल (Rohan Pal), रुबेन लामा (Reuben Lama) से मिले हैं और इस क्रू के लिए देशभर में घूम-घूम कर डांसरों को जोड़ते हैं।इस दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों में जाते हैं। इनकी सोच बेस्ट डांस क्रू बनाने का था। इस तरह इस क्रू में 11 राज्यों के डांसर जुड़ जाते हैं। इस क्रू की ये खासियत है कि इसमें भारत के अलग-अलग फ्लेवर के डांसर हैं। जो शो में इंडिया के सामने धमाल मचाएंगे। गौर हो कि रुबेन और रोहन कोरियोग्राफर भी हैं।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GfGJGg

